Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई

मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई

सागर : मध्य प्रदेश के सागर जिले में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने लिए लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी खरीदने बाजार आयी एक महिला द्वारा मास्क नहीं पहनने पर कथित रूप से कुछ पुलिस कर्मियों ने सड़क पर उसकी पिटाई कर दी और बाल पकड़कर घसीटा।

यह खबर भी देखे : विदिशा / हाथ ठेला दोपहर दो बजे के बाद प्रतिबंधित

यह घटना सागर जिले के रहली कस्बे में सोमवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला ने कथित रूप से पहले एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला किया था। पुलिस ने इस महिला व उसकी बेटी को मास्क नहीं पहने होने के कारण सोमवार पूर्वाह्न करीब करीब 11 बजे बाजार में रोका था एवं खुली जेल में भेजने के लिए उसे पुलिस जीप में बिठाने का प्रयास किया था।

इस दौरान इस महिला ने विरोध किया और कथित रूप से वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर चोट आ गई थी। वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी सहित कुछ पुलिसकर्मी एक महिला को उसके बालों से पकड़ कर घसीट कर पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश करते हुए, धक्का देते हुए एवं मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि यह महिला इसका विरोध कर रही है।

यह घटना सोमवार की है जब पूर्वाह्न करीब 11 बजे पुलिस ने इस महिला व उसकी बेटी को मास्क नहीं पहने होने के कारण बाजार में रोका था एवं खुली जेल में भेजने की कार्रवाई के दौरान यह घटना घटी। महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)