Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / थाना अवधपुरी भोपाल पुलिस के व्दारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट बेचकर लोगो से धोखाधडी करने वाले तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

थाना अवधपुरी भोपाल पुलिस के व्दारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट बेचकर लोगो से धोखाधडी करने वाले तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल। खजूरीकलां मे एक जालसाज ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर दो व्यक्तियो को एक ही प्लॉट बेच दिया। इसके एवज मे जालसाजो ने दोनो व्यक्तियो से 29.85 लाख रूपये ऐंठ लिए। अहम बात यह है कि पावर ऑफ अटार्नी तैयार होने का पता असल प्लॉट मालिक को ही नही था। अरेरा कालोनी निवासी 41 वर्षीय प्रमोद प्रियदर्शी निजी काम करते है।

एक अच्छा प्लॉट की तलाश मे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात महेन्द्र पाल सिंह से हुई। खुद को प्रॉपटी डीलर बताते हुए महेन्द्र ने उन्हे खजूरीकला स्थित राजौरा फार्म हाउस के पास एक प्लॉट दिखाया। यह प्लॉट विनोद चुग नामक व्यक्ति का था, लेकिन पावर ऑफ अटार्नी महेन्द्र के पास थी। जो प्रतिरूपित विनोद चुग (असल नाम इमरान बेग) व्दारा तैयार करायी गयी थी। जमीन देखने के बाद प्रमोद प्लॉट खरीदेने के लिये तैयार हो गए और फरवरी 2019 मे उन्होने अनुबंध करते हुए 12.85 लाख रूपये की अदा कर दिए।

प्रमोद ने प्लॉट की पड़ताल की तो उन्हे पता चला कि उक्त प्लॉट को महेन्द्र ने प्रभाकर सिंह को भी 17 लाख रूपए मे बेचा है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने महेन्द्र व प्रतिरूपित विनोद चग के खिलाफ थाना अवधपुरी मे अपराध क्रमांक 389/2020 धारा 419,420,467,468,471 भादवि का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जब विनोद चुग से पूछा तो खुलासा हुआ कि वह किसी महेन्द्र पाल को जानते तक नही और उन्होने अपनी जमीन की पावर ऑफ अटार्नी किसी को नहीं दी है।

जांच मे सामने आया कि महेन्द्र ने विनोद के जमीन की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी प्रतिरूपित विनोद चुग असली नाम इमरान बेग सईद बेग निवासी शारदा नगर नारियल खेडा करोन्द भोपाल तैयार की थी तथा इस षडयन्त्र मे पुरषोतमदास शर्मा पिता स्व. किश्नलाल शर्मा उम्र 51 साल निवासी सोमेश होम्स अवधपुरी भोपाल का शामिल था जिसने फर्जी पावर ऑफ अटार्नी पर हस्ताक्षर किये थे। जिस पर पुरूषोत्तम दास शर्मा को भी धारा 120 बी भादवि का आरोपी बनाया गया है।

उक्त प्रकरण मे महेन्द्र पाल सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 52 साल निवासी म.न. एमआईजी 15 एक्सल स्टेट होशंगाबाद रोड भोपाल 2.इमरान वेग पिता सईद बेग उम्र 52 साल निवासी शारदा नगर नारियल खेडा करोन्द भोपाल 3. पुरषोतमदास शर्मा पिता स्व. किश्नलाल शर्मा उम्र 51 साल निवासी सोमेश होम्स अवधपुरी भोपाल को दिनांक 10/08/2020 को गिरफ्तार कर आज दिनांक 11/08/2020 को माननीय जिला न्यायालय भोपाल में पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री संजय साहू के निर्देशन मे नगर पुलिस अधीक्षक गोविन्दपुरा संभाग भोपाल श्री अंकित जयसवाल के नेतृत्व मे थाना अवधपुरी भोपाल की टीम थाना प्रभारी उनि विजय त्रिपाठी थाना अवधपुरी, उनि बी.पी गौर, उनि रामकुमार प्रजापति, सउनि राकेश सिंह परिहार, प्रआर.396 रामेश्वर सिंह, महिला प्रआर.2743 सुषमा सिंह व आर.2647 विनय शर्मा व्दारा कडी मेहनत व लगन से कार्य कर आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)