Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / थाना ईंटखेड़ी पुलिस द्वारा चंदन लकड़ी चोर को किया गिरफ्तार

भोपाल / थाना ईंटखेड़ी पुलिस द्वारा चंदन लकड़ी चोर को किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल। अचारपुरा तिराहा पर चैकिंग के दौरान मो.सा. क्रमांक MO04 MH6127 को रोका, नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम फिरोज खां पिता सत्तार बैलदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम कल्याणपुरा थाना मण्डी जिला सीहोर बताया एवं साथ में नफीस लदार व शफीक बैलदार भी थे, जो पुलिस को देखकर मो.सा. से कूदकर भाग गये। आरोपी फिरोज खां के पास से एक थैला था।

जिसे चैक करने पर लगभग 19 कि.ग्रा. चंदन की लकड़ी एवं एक मोटर साईकिल कुल कीमती करीबन 68000/- रुपये की मिली, जिसके संबंध में आरोपी से पूछताछ करनो पर सिरोंज क्षेत्र के एक खेत की मेड़ से दो चंदन के पेड़ आरी से काटकर कुल्हाड़ी से छीलकर टुकड़े करके एक विमल पान मसाला के बैग (थैले) में रखकर ले जाना बताया है। जो अपराध धारा 41(1-4) जा.फौ./379 भादवि का पाया जाने से उक्त चंदन की लकड़ी को मौके पर जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया एवं वन विभाग को सूचित कर बैधानिक कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

आरोपीगणों के नाम निम्नानुसार है 1. फिरोज खां पिता सत्तार बैलदार उम्र 27 साल निवासी ग्राम कल्याणपुरा थाना मण्डी जिला सीहोर ( गिरफ्तार) 2. नफीश बैलदार पिता सईद बैलदार ( फरार) 3. शकील बैलदार ( फरार)

सराहनीय कार्य- उपरोक्त सफलता प्राप्त करने में थाना प्रभारी ईंटखेड़ी उनि कर्ण सिंह, सउनि रामचरण यादव, सैनिक 52 नरेन्द्र ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)