Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / किसान को बंधक बनाकर फसल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसान को बंधक बनाकर फसल लूटने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

( राजेन्द्र शर्मा )
आम सभा, बैरसिया।

बैरसिया क्षेत्र के ग्राम भौरासा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया जहां एक किसान को बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट करी और ट्रैक्टर ट्राली में फसल भरकर ले गए साथ ही बदमाश किसान का मोबाइल व नगदी भी ले उड़े हालांकि बैरसिया पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ घंटों में ही आरोपियों को धर दबोचा मामले में देहात एसपी किरण लता करकेट्टा ने थाना बैरसिया में प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि घटना 20/04/2023 को फरियादी राधेश्याम दांगी किशन दांगी निवासी भौरासा तहसील बैरसिया ने अपने पुत्र चेतन के साथ थाना उपस्थित होकर पुलिस को बताया कि दिनांक 19/04 2023 की रात्रि करीब 11:00 बजे घर की देलान में सो रहा था तभी रात्रि के लगभग 2 से तीन बजे के बीच कमरे से खर खर की आवाज आई तो किसान ने देखा तो रवि अहिरवार,व उसके साथी कमरे से गेहूं निकालकर ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे फरियादी गया तो रवि अहिरवार और उसके साथियों ने फरियादी के साथ डंडे से मारपीट की जिससे फरियादी के शरीर में चोट आई तथा फरियादी का पर्स जिसमें आधार कार्ड ₹2000 नगदी सैमसंग कंपनी का कीपैड मोबाइल और 40-45 कट्टी गेहूं जिसकी अनुमानित कीमत 92 हजार ले गए। और मुझे बांध कर कमरे में पटक दिया फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने तुरंत टीम गठित कर मामले की जांच पड़ताल की जिसमें 20/04/ 2023 को ही मामले के आरोपी रवि अहिरवार पिता स्वर्गीय अजब सिंह अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम भौरासा दीपक कुशवाह, वार्ड नंबर 4 वसई आकाश कुशवाहा निवासी वार्ड नंबर 3 बसई हेमंत कुशवाह निवासी वार्ड नंबर 2 बसई बैरसिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल ₹2000 नगदी 50 कट्टी गेहूं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया गया मामले में गठित टीम बैरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी नवीन कुमार दिलीप जायसवाल सचिन गुर्जर नरोत्तम सिंह गिरिराज सिंह तोमर मनजीत मलिक अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)