Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एम्स भोपाल की पार्किंग से लगातार वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एम्स भोपाल की पार्किंग से लगातार वाहन चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : एम्स भोपाल पार्किंग व साकेत नगर थाना बागसेवनिया से लगातार हो रही वाहन चोरियों की घटनाओं को देखते हुये चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया, उक्त अभियान के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त राजेश भदौरिया व सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बागसेवनिया संजीव कुमार चौकसे के नेतृत्व में वाहन चोरी करने वाला आरोपी सचिन हाडा पुलिस गिरफ्त में।

आरोपी के कब्जे से एम्स भोपाल पार्किंग व साकेतनगर बागसेवनिया से चोरी किये गये 04 दो पहिया वाहन जप्त किये गये। अपराधों की विवेचना के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के सकुशल मार्गदर्शन में टीम गठित कर चोरी गये वाहनो के घटना स्थलो के आसपास के लोगो से पूँछताँछ एवं तकनीकी संसाधनों का बारीकी से उपयोग किया गया तथा आरोपी के भोपाल आने व भोपाल से बाहर निकलने के रास्तों को चिन्हित किया गया जिसके माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपी से अन्य चोरी के मामलों में पूंछताँछ की जा रही है।

तरीका वारदात – आरोपी मूलत – देवास जिले का रहने वाला है आरोपी सूनी जगहोंए पार्किंग स्थलों का पहले घूमफिर कर निरीक्षण करता है व मौका देखकर लॉक तोडकर चोरी की घटना को अंजाम देता है।

आरोपी – सचिन हाडा (कंजर) पिता इन्दर हाडा, उम्र 28 साल, निवासी- म.न. 19 ग्राम पीपलरावा बेरछा जोड थाना पिपलरावा जिला देवास मध्यप्रदेश

आरोपी का पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है आरोपी इसके पूर्व भी थाना आष्टा जिला सीहोर में वाहन चोरी में तथा थाना सुनेरा जिला शाजापुर में अबैध शराब में तथा थाना पीपलरांवा में लडाई झगडे के अपराधों में बंद हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)