Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पांच हजार का ईनामी वारंटी रामस्वरूप विजौरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच हजार का ईनामी वारंटी रामस्वरूप विजौरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


* आरोपी पिछले तीन बर्षो फरार चल रहा था
( राजेन्द्र शर्मा )
*आम सभा*,बैरसिया।

रामस्वरूप विजौरी पुत्र बतानलाल विजौरी उम्र 47 बर्ष निवासी ग्राम ढेकपुर विजौरी टापरा थाना बैरसिया अपराध क्रमांक 259/21 धारा 307,323,294,506,34 भा. द.वि. अपराध क्रमांक 306/21 धारा34(2) आबकारी एक्ट अपराध क्रमांक 523/22 धारा 294,323,506,34,341,भा.द.वि. एवं स्थाई वारंट प्रकरण क्रमांक 342/15 धारा 147,148,149,323,326,294,भा.द.वि. मै अपर सत्र न्यायालय द्वारा तीन बर्षो से फरार चल रहा था।
थाना प्रभारी बैरसिया गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज देहात अभय सिंह उप महानिरीक्षक मोनिका शुक्ला व पुलिस अधीक्षक देहात श्रीमती किरण लता केरकेट्टा के निर्देशन में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धर पकड़ हेतु चलाए जारहे अभियान के पालन में एस डी ओ पी मंजू चौहान के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
टीम ने दिनांक 11 अप्रेल को आरोपी रामस्वरूप विजौरी को गिरफ्तार किया।आरोपी रामस्वरूप विजौरी पर हत्या का प्रयास अवैध शराब परिवहन बलवा जैसे कई गंभीर अपराध में लगभग तीन बर्षो से फरार चल रहा था आरोपी रामस्वरूप विजौरी पर पांच हजार का ईनाम भी घोषित था।
आरोपी रामस्वरूप विजौरी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी उप निरीक्षक साहव सिंह इवने उपनिरीक्षक शम्भू सिंह सेंगर सहायक उप निरीक्षक बेनी प्रसाद आरक्षक नरोत्तम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)