Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नारियल खेड़ा चौराहे से पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

नारियल खेड़ा चौराहे से पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

– थाना गौतम नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पादर्थ 5 किलो गांजा कीमती-50,000/- रूपये लगभग के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 14.12.20 को मुखबिर कि सूचना पर रितिक कुंबदिया पिता स्व. धर्मा कुंचवंदिया उम्र 20 साल निवासी- नगर निगम कालोनी नारियल खेडा भोपाल का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोले में रखकर किसी ग्राहक को देने के लिये इस समय नारियल खेडा चौराहा पर गांजा लेकर पेषाब घर के पास बाउन्ड्री दिवाल के उपर बैठा हुआ है जो ग्राहक का इंतजार कर रहा है।

मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर थाना गौतम नगर की पुलिस टीम के साथ पहुचकर मुखबिर के बताये हुलिये अनुसार उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर हमराह स्टाप की मदद से पकडा जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम रितिक कुचबंदिया पिता स्व. धर्मा कुचवंदिया उम्र 20 साल निवासी- नगर निगम कालोनी नारियल खेडा भोपाल का बताया।

जिसके विरूध्द NDPSएक्ट के प्रावधानो अनुरूप विधिसंगत कार्यवाही कर तलाषी लेने पर अवैध मादक पादर्थ ;गांजा 5 किलो कीमती-50,000/-रू का जप्त किया जाकर अरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी रितिक कुचबंदिया के विरूध्द अपराध क्रमांक 677/20 धारा 8/20 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण :- आरोपी – रितिक कुचबंदिया पिता स्व. धर्मा कुंचवंदिया उम्र 20 साल निवासी- नगर निगम कालोनी नारियल खेडा भोपाल।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी थाना गौतम नगर महेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उनि. सुरेष प्रताप सिंह चंदेल, प्र.आर. गजेन्द्र सिंह , आर0 मनोहर कलमोदिया एवं आर0 महेन्द्र लोधी के द्वारा सम्पन्न की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)