Monday , February 9 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / पीएनबी ‘डिजिटल अपनाएं दिवस’ मना रहा है

पीएनबी ‘डिजिटल अपनाएं दिवस’ मना रहा है

– ‘मात्र 45 दिनों में 5 लाख से अधिक ग्राहकों को डिजिटल से जोड़ा’

नई दिल्ली : अपने नवोन्मेषी तथा सफल डिजिटल अभियान को गति प्रदान करने के लिए देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा अपनी सभी 10931 शाखाओं में ‘डिजिटल अपनाएं दिवस’ मनाया गया।

यह अभियान शुरुआत से ही अधिकाधिक ग्राहकों तथा व्यापारियों को रुपे डेबिट कार्ड, यूपीआई तथा एईपीएस खातों का प्रयोग करते हुए अपनी वित्तीय जरुरतों हेतु आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने में बहुत कारगर रहा है। साथ ही, यह अभियान एक करोड़ ग्राहकों को डिजिटल माध्यमों से जोड़ने के भारत सरकार के विजन में भी सहायता कर रहा है।

देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री सीएच एस.एस. मल्लिकार्जुन राव, एमडी व सीईओ, पंजाब नैशनल बैंक द्वारा ‘डिजिटल अपनाएं’अभियान का शुभारंभ किया गया था, जिसके बाद से बैंक में 5 लाख से अधिक नए ग्राहक जुड़े, जिन्होंने 15 अगस्त से 30 सितंबर, 2020 तक सफलतापूर्वक 8 लाख से अधिक डिजिटल लेनदेन किए हैं।

बैंक ने डिजिटल माध्यम से बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने वाले इन ग्राहकों की ओर से सीएसआरके रूप में पीएम केयर्स फंड में 40 लाख रुपये से अधिक का योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)