Saturday , April 19 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / पीएम मोदी बोले-छोटूराम व सरदार पटेल ने देश को जोड़ा, सांपला का नाम बदला

पीएम मोदी बोले-छोटूराम व सरदार पटेल ने देश को जोड़ा, सांपला का नाम बदला

रोहतक।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांपला में दीनबंंधू सर छोटूराम की  64 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किय। रैली स्‍थल से ही उन्‍होंने हरियाणा में कई परियोजनाओं का शिलान्‍यास और शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों और किसानों के लिए कई कार्य किए हैं। पिछले चार साल में उनकी सरकार ने किसानों के लिए कर्ज लेना आसान किया है। उन्‍होंने सर छाेटूराम और सरदार बल्‍लभ भाई पटेल की तुलना करते हुए कहा कि दोनों ने देश को जोड़ने का काम किया। उन्‍हाेंने कहा कि आज हरियाणा की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण कर गौरवान्वित म‍हसूस कर रहा हूं। 31 अक्‍टूबर को विश्‍व की सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण करुंगा। इससे पहले रैली में मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने सांपला का नाम बदलकर छोटूराम नगर करने का ऐलान किया।

प्रधानमंत्री ने छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया,रिमोट से सोनीपत के रेल कोच फैक्‍टरी का शिलान्‍यास

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए अपनी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्‍य दिलाना सुनिश्चित किया है। उन्‍होंने आयुष्‍मान योजना की चर्चा करते हुए कहा कि इसका पहला लाभ हरियाणा की एक बेटी को मिला है। उन्‍होंने हरियाणा में स्‍वच्‍छता अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की सराहना की। उन्‍होंने हरियाणा की बेटियों की कामयाबी व खेलों में हरियाणा के खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

स्वच्छता रैंकिंग में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी को पहला स्थान मिलने पर पीएम ने बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा के युवा खेलों में भारत को विश्व शक्ति बनाने में जुटे हैं। कहा कि आज हरियाणा देश के विकास को गति दे रहा है। यह गति तेज हो इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। यही चौधरी छोटूराम जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पीएम ने कहा कि वह हरियाणा के लोगों को हरियाणा दिवस की अग्रिम बधाई देते हैं।

सर छोटूराम को बताया महान समाज सुधारक, कहा- किसानों के संग युवाओं को दी प्रेरणा

प्रधानमंत्री ने सर छोटू राम के देश के लोगों के लिए किए गए कार्यों और किसानों व वंचितों के कल्‍याण के बारे में चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि सर छोटूराम ने किसानों के उत्‍थान के कार्य के ही नहीं कार्य किया और उनका जीवन आज भी युवाओं को कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित कर रहा है। सर छोटूराम को सरदार पटेल से तुलना करते हुए कहा कि सरदार वल्‍लभ भाई पटेल भी सर छोटूराम के कार्यों के मुरीद थे।

उन्‍होंने कहा कि सर छोटूराम से अंग्रेजी शासक भी डरते थे और उनकी बातों को टालने की हिम्‍मत नहीं करते थे। छोटूराम जी का प्रभाव इतना था कि अंग्रेज सरकार भी उनकी बात ठुकराने से पहले सौ बार सोचती थी। चौधरी छाेटूराम ने देश की गुलामी के बावजूद किसानों के उत्‍थान के लिए एक से बढ़कर एक कार्य किए। उनके सुझाव के अनुरूप बने किसानों के हित के कानून आज भी मौजूद हैं। वह दूरदर्शी व्‍यक्ति थे। शायद ही किसी को पता हो कि भाखड़ा डैम की कल्‍पना सर छाेटूराम ने ही की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चौधरी देश के उन समाज सुधारकों में थे जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह गरीबों व वंचितों की बुलंद आवाज थे। वह कृषि से जुड़ी समस्याओं व छोटे उद्यमियों को आने वाली चुनौती को उन्होंने करीब से देखा और उन्हें कम करने का प्रयास किया। उनकी आत्मा जहां भी होगी वह यह देखकर खुश होगी आज सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी का शिलान्यास भी हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस रेल कोच मरम्‍मत फैक्टरी में हर साल 500 डिब्बों का निर्माण किया जाएगा। इस फैक्‍टरी में 250 पैसेंजर ट्रेनों के डिब्‍बों की मरम्‍मत हाेगी। उन्‍होंने कहा यह कारखाना हरियाणा के औद्योगिक विकास को बढ़ाने में मदद करेगा। कोच की मरम्मत के लिए जो भी सामान चाहिए होगा उससे यहां के छोटे-छोटे उद्यमियों को फायदा मिलेगा। वह इसके लिए सामान मुहैया कराएंगे। इस कारखाने से रोजगार मिलेगा। यहां के इंजीनियरों को इस कारखाने की वजह से एक अलग तरह की विशेषज्ञता हासिल होगी।

पीएम ने कहा कि आज हरियाणा में एेसा कोई गांव नहीं जहां का कोई सदस्य सेना में न हो। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय भी सर छोटूराम को ही जाता है। उन्होंने किसानों को अपने बच्चों को सेना में भेजने के लिए प्रेरित किया। मोदी ने कहा कि छोटूराम जी का कद कितना बड़ा था इसका अंदाज इससे लगता है कि सरदार पटेल ने एक बार कहा था ‘अगर आज चौधरी छोटूराम जी जीवित होते तो मुझे भारत विभाजन के बाद पंजाब की चिंता न करनी पड़ती। वह इसे संभाल लेते।’

पीएम मोदी ने कहा कि छोटूराम एग्रो इंडस्ट्री को बढ़ाने के पक्षधर थे। उनकी इस दूरदर्शी सोच को देखते हुए डॉ. राजगोपालाचारी ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें हैरानी है कि इतनी उपलब्धियों के बावजूद छोटूराम जी को इतने वर्षों तक वो सम्मान नहीं दिया गया। पीएम ने कहा कि छोटूराम जी ने जिस प्रकार किसानों मजदूरों के लिए सोचा उसी प्रकार हमारी सरकार भी किसान हितों के लिए काम कर रही है।

पीएम ने कहा कि हाल ही में लखवार बांध के लिए चार राज्यों में समझौता हुआ है। इससे भी किसानों को फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने 21 अहम फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया। धान का एमएसपी 200 रुपये बढ़ाया। पीएम ने किसानों को कहा कि याद कीजिए यह मांग आप कितने वर्षों से कर रहे थे अब जाकर उनकी सरकार ने उनकी यह मांग पूरी की है।

प्रधानमंत्री ने रैली के मंच से साेनीपत में बनने वाले रेल कोच फैक्‍टरी का रिमोट से शिलान्‍यास कर हरियाणा के लाेगाे के बड़ी सौगात दी। रैली स्‍थल पर प्रधानमंत्री को सुनने जनसमूह उमड़ पड़ा है। रैली को अभी हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल संबोधित कर रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने सांपला का नाम बदलकर छोटूराम नगर करने का एेलान किया। रैली को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। बीरेंद्र सिंह सर छोटूराम के नाती हैं।

प्रधानमंत्री का सांपला पहुंचने पर मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल और अन्‍य नेताआें ने स्‍वागत किया। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ रैली स्‍थल पर आए। प्रधानमंत्री ने छोटू राम संग्रहालय का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री ने रिमोट से दीनबंधू छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वीरेंद्र सिंह के अलावा अन्य कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस दौरान संसद सदस्य दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे।

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि वह तीन कारणों से पीएम का आभार व्यक्त करते हैं। पहला दीनबंधु चौधरी छोटूराम के चित्र के अनावरण के लिए, दूसरा छोटूराम जी के गांव का नाम उनके नाम पर करने व तीसरा सोनीपत में रेल कोच फैक्टरी के लिए।

मंच पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने पीएम मोदी को केसरिया पगड़ी भेंट की। कृषि मंत्री आेमप्रकाश धनखड़ ने हल भेंट किया। हरियाणा भाजपा प्रधान सुभाष बराला का स्वागत संबोधन किया। बराला ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे बड़ा नेता बताया। उन्‍होंने दीनबंधु चौधरी छोटूराम के व्यक्तित्व व उनके द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया।

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भी रैली को संबोधित किया। उन्‍होंने यहां प्रतिमा के अनावरण को यहां आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वागत किया। उन्‍होंने के दीनबंधु सर छोटूराम के जीवनवृत के बारे में संक्षिप्‍त जानकारी देते हुए उनको दलितों और किसानों का हितैषी बताया।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि छाेटू राम ने हमेश्‍ाा किसानों के उत्‍थान के लिए काम किया। उम्‍मीद है कि पीएम मोदी एसवाईएल नहर से दोगुना पानी हरियाणा को उपलब्‍ध कराएंगे। उन्‍होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन पर सबसे पहले सर छोटूराम ने पहल की। पहले खेती को केवल पेट भरने का साधन समझा जा रहा था। अब पीएम मोदी ने खेती को आर्थिक धंधे के रूप में बना। पीएम मोदी किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूत करना चाहते हैं। चौधरी छोटूराम ने भाखड़ा डैम की कल्पना की थी।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी छोटूराम ने ही देश में एमएसपी के बारे में बात की थी। अंग्रेजी सरकार में उन्होंने बात उठाई थी। पहली बार किसानों के बारे में चौधरी छोटूराम ने ही सोचा था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता कर रहे हैं और उनकी आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रयासरत हैं। इतिहास ने ने सरदार बल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद बोस, अंबेडकर, दीनबंधु छोटूराम को इतिहास ने नहीं पहचाना, लेकिन पीएम मोदी ने उन्हें पहचाना और उन्हें सम्मान दिया।

प्रतिमा का अनावरण करने से पहले प्रधानमंत्री ने सर छोटूराम संग्रहालय का भी अवलाेकन किया। संग्रहालय का अवलोकन करने के बाद उन्‍हाेंने वहां विजिटर बुक पर अपना संदेश भी लिखा। प्रधानमंत्री मोदी ने संग्रहालय में कृषि यंत्रों का भी किया अवलोकन किया। उन्‍होंने वहां रखे हुक्का, चरखे ओर अन्य वस्तुएं देखीं। दीनबंधू छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद वहां ग्रुप फोटो खिंचवाया। बाद में रैली स्थल से उन्‍होंने रेल कोच फैक्टरी का रिमोट से शिलान्यास किया। उन्‍होंने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से भी बातचीत की।

रैैली की शुरूआत में नेताओं ने अपना संबोधन दिया। सबसे पहले हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बनाए गए मंत्र पर भाजपा के हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद हैं। अन्‍य नेताओं के लिए अलग मंच बनाया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी मंच पर पहुंचे हैंं। उनका स्‍वागत हरियाणा के कृषि मंत्री आेमप्राकश धनखड़ ने किया। रैली में कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा, अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्‍यसभा सदस्‍य सुभाष चंद्रा सहित राज्‍य के सभी व‍रिष्‍ठ भाजपा नेता और मंत्री मौजूद पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा में लाल डोरा की रजिस्ट्रियों से प्रतिबंध हटाने की मांग रखेंगे। इस मांग के बाद माना जा रहा है कि हरियाणा में लाल डोरा की रजिस्‍ट्री खुल जाएंगी। हरियाणा वासियों के लिए राज्य सरकार की यह बड़ी सौगात रहेगी।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा की धरती से 2019 चुनाव के लिए बड़ा संदेश देंगे। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस रैली को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। करीब एक दर्जन केंद्रीय योजनाओं का लांचिंग पैड रहा हरियाणा भाजपा के लिए खासी अहमियत रखता है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी रोहतक की जाटलैंड में तीन दिन बिताकर मिशन 2019 के मद्देनजर पूरे देश को पार्टी का विजन समझा चुके हैं। अब पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में मोदी हरियाणा की धरती खासकर जाटलैंड से बड़ा चुनावी संदेश दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor info kabar slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor info kabar Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor Slot Gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor https://elearning.unka.ac.id/ https://jurnal.unka.ac.id/bo/ https://jurnal.unka.ac.id/rep/ slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor slot gacor Slot Gacor 2025 Slot Gacor Hari Ini slot gacor slot gacor slot gacor