Thursday , July 2 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति स्वच्छता सम्मान-एक योगदान की थीम के साथ स्वच्छता का दिलाया संकल्प

भोपाल / स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति स्वच्छता सम्मान-एक योगदान की थीम के साथ स्वच्छता का दिलाया संकल्प

– स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को सम्मान देते हुए पार्षद सुरेन्द्र बाड़ीका ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा व उसके आसपास की साफ-सफाई

आम सभा, भोपाल : स्वच्छ सर्वेक्षण-2022-23 के तहत नगर निगम भोपाल द्वारा विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एक योगदान थीम पर वार्ड क्र. 57 में अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा व उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के साथ ही अमर शहीदों की स्मृति को सम्मान देने का संकल्प भी दिलाया गया। स्वच्छता अभियान में वार्ड क्र. 57 के पार्षद सुरेन्द्र बाड़ीका ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा एवं उसके आसपास साफ-सफाई कार्य हेतु श्रमदान करते हुए उपस्थितजन को स्वच्छता हेतु प्रेरित किया साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को स्वच्छता बनाकर सम्मान देने का संकल्प भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)