Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सीपीएचडी हेल्थ केयर फाऊंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण

सीपीएचडी हेल्थ केयर फाऊंडेशन द्वारा किया गया वृक्षारोपण

आम सभा, भोपाल। भोपाल के एक युवा NGO ‘सीपीएचडी हेल्थ केयर फाउंडेशन’ यानी कोविड पेशंट हेल्प डेसक ने हाल ही में एक नई तरह की मुहिम शुरू करी है। यह मुहिम है अपने खास दिनों को और खास बनाने की है, और अपने जन्मदिन, एनिवर्सरी या किसी खास अवसर पर समय निकाल कर दूसरों के साथ खुशियां बांटने की है।

इस क्रिएटिव इनीशिएटिव का नाम है: “GO GREEN WITH CPHD, AN EXCUSE TO HAPPINESS!” जिसमें यह आम जनता को आमंत्रित करते हैं कि वह अपना जन्मदिन, एनिवर्सरी या कोई भी खास दिन सीपीएलडी टीम के साथ मनाएं। अपने हाथों से अपने नाम का एक पौधा लगाएं, जो हम सबकी उम्र से कहीं ज्यादा जिएगा और पर्यावरण को बचा कर रखेगा। पौधे की देखभाल भी इनकी टीम ही करती है। कई अन्य तरीके भी अपनाए जाते है।

जैसे की इसके साथ साथ अगर किसी को वृद्ध आश्रम में कोई दान करना हो या अनाथालय के बच्चों के साथ समय बिताना हो, या गरीबों में खाना बटवा ना हो, या जानवरों को खाना खिलाना हो इस तरह के सभी सामाजिक हित वाले कार्य सीपीएलडी टीम के साथ करके अपने जन्मदिन और अपने खास दिनों को और भी यादगार बना सकते हैं।

मनोरंजन गतिविधियां भी शामिल की जाती है। जैसे, आउटडोर गेम्स, जुंबा, टग ऑफ वॉर इत्यादि।

सीपीएसडी टीम के एडमिन मेंबर योगेश मेहरा और अभिषेक मकवाने का कहना है कि कई बार हम ना चाहते हुए भी अपने बर्थडे पर बेफिजूल का खर्चा कर देते हैं। अगर यह खर्चा हम ऐसी सोशल वेलफेयर एक्टिविटी में खर्च करें जिससे दूसरों का भी भला हो तो खुशी दुगनी हो जाए और इसी सोच के साथ इनीशिएटिव शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)