Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / पिपलानी पलिस ने डकैती की योजना बनाते किये पाँच आरोपी गिरफ्तार

पिपलानी पलिस ने डकैती की योजना बनाते किये पाँच आरोपी गिरफ्तार

आम सभा, भोपाल : श्रीमान अति.पुलिस महानिदेशक श्री आर्दश कटयार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक शहर भोपाल श्री इरशाद वली (भापुसे) द्वारा क्षेत्र में बढती नकबजनी, लूटपाट की घटनाओ को देखते हुए नकबजन, लुटेरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गये थे। जिस पर पुलिस अधीक्षक दक्षिण क्षेत्र भोपाल श्री साई कृष्ण थोटा (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 भोपाल श्री संजय साहू के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गोविंदपुरा संभाग श्री अंकित जयसवाल (भापुसे) के नेतृत्व में थाना पिपलानी के नगर निरीक्षक चैनसिंह रघुवंशी द्वारा उनि नरेन्द्र बेलवंशी,उनि सुदिल देशमुख , सउनि कोमल सिंह , प्र.आर. 1274 दिनेश गौर,प्र.आर. 2480 रामप्रकाश पान्डेय, आर 3178 बृजेश सिंह, आर. 3624 जितेन्द्र दांगी, आर. 3166 शेखर त्यागी, आर. 1731 शुभम पटेल आर. 3631 संतप्रकाश पांडेय आर. 3305 प्रशांत शर्मा के एक टीम बनाई गई टीम द्वारा दिनांक 04.03.2020 को कम्विंग गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चार पांच व्यक्ति सुंदर नगर पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में छिपकर बैठे हुए है सूचना की प्रतिक्रिया पर त्वरित कार्यवाही कर संदेहियो की घेराबंदी कर धरपकड की गई.

जो कुल 05 आरोपी मौके पर संदिग्ध अवस्था मे मिले सभी की जामा तलाशी ली गई जामा तलाशी के दौरान एक 32 बोर देशी पिस्टल लोडेड , तीन धारदार छुरिया व अन्य नकबजनी के सामान मिले। जिनसे पूछताछ की गई पूछताछ पर कल्पना नगर के मकान में डकैती डालने की योजना बनाना स्वीकार किये उक्त सामान देशी पिस्टल, कारतूस, छुरी, टार्च, पैंचकस, रखने के सम्बन्ध में पूछने पर सभी ने मकान का ताला तोडने व खोलने के लिए उपयोग कर डकैती,नकबजनी व चोरी में काम आना तथा मौके पर मिलने वालों को डराने धमकाना एवं बार करना बताये। आरोपियों के कब्जे में मिली सामग्री से डकैती करने की योजना बनाते पाया गया जो कि आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 399,402 भादवि 25,27 आर्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया।

तथा अन्य मामलो मे पूछताछ करने पर थाना पिपलानी में 02 नकबजनी की घटना करना स्वीकार किये जिनसे करीबन 40हजार रू. के जेवरात जप्त किये गये एवं थाना कोहेफिजा मे नकबजनी की घटनाओ को अंजाम देना स्वीकार किये जिनका पुलिस रिमान्ड लिया जाकर पूछाताछ जारी है आरोपियो से अन्य थानो की बारदातो का खुलासा होने की संभावना है। आरोपी अच्छू उर्फ तरूण, हरिसिंह उर्फ अरूण उर्फ छोटी खुजाल, अशोक ठाकुर उर्फ मामा पूर्व मे कई चोरियो मे गिर फ्तार हो चुके है आरोपी अशोक ठाकुर चोरी का माल आई.आई.एफ.एल.एवं मणिपुरम गोल्ड बैंको में गिरवी रखकर पैसा अर्जित करता है उक्त गोल्ड लोन बैंक सोने के आभूषण बिना दस्तावेज देखे सोना गिरवी रख लोन देते है इस संबंध में बैंको की भूमिका की भी जाँच की जा रही है।

आरोपी नाम

1.तरूण उर्फ अच्छु पिता हिम्मत सिंह उम्र 21 साल निवासी- मल्टी जी 4फ्लैट एफ 16 ईदगाह हिल्स मल्टी शाहजहाँनाबाद भोपाल
2. दीपक वर्मा पिता भगवान सिंह उम्र 22 साल नि. इंद्रानगर फेस 2 जाट खेडी थाना मिसरोद भोपाल
3. हरीसिंह उर्फ अरूण उर्फ छोटी खुजाल पिता सुरज सिंह उम्र 19 साल नि. एच2 फ्लैट नं. एस 2 ईदगाह हिल्स शाहजहाँनाबाद भोपाल
4.अशोक ठाकुर उर्फ मामा पिता बाबूलाल ठाकुर उम्र 35 साल नि. ए। एफ 2 ईदगाह हिल्स शाहजहाँनाबाद भोपाल
5. सुशील खरे पिता संतोष खरे उम्र 21 साल नि. म.न. 996 ई सेक्टर बरखेडा पठानी गोविंदपुरा भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)