Wednesday , September 24 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महर्षि संस्था में पीएचडी धारकों को मिलेगा उच्च स्तरीय सैलरी पैकेज

महर्षि संस्था में पीएचडी धारकों को मिलेगा उच्च स्तरीय सैलरी पैकेज

आम सभा, भोपाल : देश के विभिन्न राज्यों के महर्षि विद्या मंदिर स्कूलों में पढ़ने वाले अंडर ग्रेजुएट छात्र-छात्राओं को महर्षि संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने एक महत्वपूर्ण सौगात दी है l वह यह है कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट के साथ-साथ वैदिक साइंस क्षेत्र में Phd करने वालों को महर्षि संस्था उच्च सैलरी पैकेज देगी।

यह सौगात ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न राज्यों से आये छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने बताया कि महर्षि स्कूलों में पढ़ने वाले जो भी छात्र महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट के साथ-साथ Phd करना चाहते हैं तो उन्हें संस्था की ओर से व्यापक सुविधाओं के साथ-साथ ग्रेजुएट की शिक्षा और फिर वैदिक साईंस में Phd कराई जाएगी। साथ ही इन छात्र-छात्राओं को ‘विश्व लीडर’ बनने की भी महत्वपूर्ण शिक्षा दी जाएगी जो विश्व के किसी विश्वविद्यालय में नहीं दी जाती है।

ब्रह्मचारी जी ने बताया कि उक्त शिक्षा के साथ Phd करने वाले प्रत्येक छात्र को नौ साल बाद महर्षि संस्था उच्च वेतन के साथ नौकरी देगी।उन्होंने बताया कि सैलरी पैकेज जो आज के समय 50 हजार प्रतिमाह है तो संस्था 9 साल बाद जो भी निर्धारित पैकेज होगा वह देगी। यह पैकेज ढाई लाख रुपये प्रतिमाह भी हो सकता है।

ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बताया कि महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय भारत के मध्य केन्द्र बिन्दु जबलपुर के पास करौंदी में है जहां का खूबसूरत वातावरण जग जाहिर है। यहां विश्वविद्यालयीन पढ़ाई के साथ-साथ ठहरने की एवं भोजन की उच्च स्तरीय सुविधाएं प्राप्त हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)