Saturday , March 22 2025
ताज़ा खबर
होम / देश / पेट्रोल रेट: पाकिस्तान में पेट्रोल का भाव 9 महीने की ऊंचाई पर, डीजल का रेट 117 रुपए प्रति लीटर

पेट्रोल रेट: पाकिस्तान में पेट्रोल का भाव 9 महीने की ऊंचाई पर, डीजल का रेट 117 रुपए प्रति लीटर

नई दिल्ली: 

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल के भाव में बड़ी बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद वहीं पेट्रोल, और डीजल के भाव 9 महीने के ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। डॉन की खबर के मुताबिक पाकिस्तान में पेट्रोल का भाव 6 रुपए बढ़कर 98.89 रुपए हो गया। वहीं डीजल का भाव भी 6 रुपए प्रति लीटर बढ़कर 117.43 रुपए हो गया।

इसके अलावा केरोसीन के भाव में भी बढ़ोतरी की गई है। केरोसीन का भाव 3 रुपए बढ़कर 89.31 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। नई कीमतें 1 अप्रैल 2019 से प्रभावी हो गई है। हालांकि वहां की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी ने 11.92 रुपए दाम बढ़ाने की सिफारिश की थी। क्रूड के दाम बढ़ने के कारण वहां पेट्रोल के भाव में बढ़ोतरी की गई है। ये कीमतें पाकिस्तानी रुपए में है।

पाकिस्तान का रुपया डॉलर के मुकाबले 140.78 पर ट्रेड कर रहा है। इस बढ़ोतरी के बाद वहां महंगाई बढ़ेगी। पाकिस्तान में हर महीने पेट्रोल और डीजल के दाम की समीक्षा की जाती है। ये बढ़ोतरी पाकिस्तानी रुपए में है। पिछले महीने ब्रेंट क्रूड के भाव में 2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इसी कारण वहां दाम बढ़ाए गए हैं।

पाकिस्तान की सरकार के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगाया गया टैक्स आय का मुख्य जरिया है। फिलहाल पाकिस्तान की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पूंजी जुटाने के लिए वहां की इमरान सरकार कई तरीके अपना रही है। चीन ने हाल ही में 2 अरब डॉलर का लोन पाकिस्तान को दिया था। विदेश कर्ज के मुद्दे पर भी इस देश का हालत ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)