Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विदिशा के तहसील गंजबासौदा में कुँए में गिरे लोगो को 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, भोपाल टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर निकाला गया

विदिशा के तहसील गंजबासौदा में कुँए में गिरे लोगो को 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, भोपाल टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर निकाला गया

आम सभा, भोपाल : 11वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, भोपाल टीम को M.P प्रशासन द्वारा सुचना मिली की विदिशा जिले के तहसील गंजबासोदा के लाल पठार गाँव के संदीप परिहार नमक बच्चे की कुंए में गिरने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे निकालने के लिए कुंए की छत पर खड़े थे । जिससे कुंवे की छत भरभरा कर गिर गयी और बड़ी सँख्या में लोगो को फसे व हताहत होने की सुचना मिली ।

सूचना मिलने के उपरांत 11 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के निर्देशानुसार व असिस्टेंट कमान्डेंट श्री दिनेश कुमार (ऑप्स कमांडर) के नेतृत्व में 11 वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के आर.आर.सी. भोपाल की दो टीमों के कमांडर निरीक्षक राम कुमार मालवीय व राहुल कुमार अपने पूरे साजो सामान व कुल 52 जाबाज रेस्क्यूवरो के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हो गए ।

घटना स्थल पर पहुचते ही टीमों द्वारा तुरंत ही घटना स्थल का जायजा लिया गया साथ ही साथ विदिशा कलेक्टर श्री पंकज जैन द्वारा तुरंत घटना स्थल की सम्पूर्ण जानकारी दी गयी ।

तत्पश्चात टीम के जाबाज रेस्क्यूर्सअपने कुशल प्रशिक्षण, व तकनीक द्वारा रोप रेस्क्यू कर कुँवा में यथा शीघ्र रेस्क्यू शुरू कर दिया। रेस्क्यूवरो ने तुरंत ही अप्रोच बनाकर 02 विक्टिम को निकाल दिया । कुँवा में एक ट्रैक्टर भी गिरा हुआ था जिसको रेस्क्यूवरो व गोतखोरो द्वारा ट्रैक्टर को कुंवे के अंदर सही तरीके से बाधकर जेसीबी द्वारा लिफ्ट करके बहार निकाल लिया गया । इसी क्रम में लगातार ऑप्स जारी रखा गया और एक एक करके जाबाज रेस्क्यूवरो द्वारा कुल 11 विक्टिम को तक़रीबन 24 घंटे के अंदर निकाल लिया गया ।

रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक समाप्त होने के पश्चात प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मोबाइल फोन द्वारा संपर्क साधा जिसमे मुख्यमंत्री जी ने एनडीआरएफ की टीमों के इस रेस्क्यू कार्य की प्रशंशा की तथा सम्पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भी समय समय पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा टीमो से संपर्क में बने रहे ।

इस ऑप्स के दौरान प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग (चिकित्सा मंत्री) ए .डी. जी.(मध्यप्रदेश पुलिस) ए. साई. मनोहर, रीजनल कमीशनर कवीन्द्र कियावत , संजय तिवारी (डी आईजी, ग्रामीण), पंकज जैन (जिलाधिकारी, विदिशा), लीना जैन (एमएलए), विनायक वर्मा (एस पी), तथा एनडीआरएफ, एसडीआर एफ,पुलिस, नगरनिगम व फायर ब्रिगेड आदि सभी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कार्यरत रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)