Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों को जेल वाहन में किया जा रहा है लॉक : कलेक्टर श्री लवानिया

भोपाल में जनता कर्फ्यू का उल्लघंन करने वालों को जेल वाहन में किया जा रहा है लॉक : कलेक्टर श्री लवानिया

– सभी लोग घरों में रहें, अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी : डीआईजी श्री वली

आम सभा, भोपाल : कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि लोग अपने घरों में रहे और बेवजह बाहर ना निकले, मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंस का पालन करें और घर में रहकर ही त्यौहार मनाए। मेडिकल आपात जरूरत के बिना घरों से बाहर निकलने और झूठ बोलकर बिना वजह बाहर घूमने वालों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली ने बुधवार को सड़को पर उतरकर बिना वजह सड़को पर घूमने वालों के विरुद्ध हो रही कर्रवाई का औचक निरीक्षण किया, लालाघाटी चौराहा, हमीदिया चौराहा पर खुद व्यवस्थाओं को संभाला और लोगो की गाड़ियों को रोककर पूछा की घरों से बाहर क्यों निकले, उचित कारण नहीं बताने और बेवजह घूमने वाले 50 से अधिक लोगों को साथ चल रही पुलिस बेन में लॉक कर दिया।

डीआईजी इरशाद वली ने सभी पुलिस के जवानों को ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्ती करने के निर्देश दिए है। भोपाल शहर में भ्रमण कर घर से बेवजह बाहर सड़कों पर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध धारा 188 में करवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए है। बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति सड़को पर नही दिखना चाहिए , इसके लिए सख्ती से कर्रवाई की जाए , इसके साथ ही सभी जवान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें और किसी को कोई समस्या हो रही है तो तुरंत अपने आपको अन्य लोगों से अलग करके डॉक्टर से अपनी जांच कराए।

इसके साथ ही कलेक्टर श्री लवानिया ने ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी और जवानों को कहा कि बेहतर खाना खाए और लगातार पानी पीते रहे, ड्यूटी के दौरान भी सोशल डिस्टेंस का पालन करें, समूह में एक साथ नहीं बैठे और खड़े भी न हो, घरों में जाने पहले जूते चप्पल घरों के बाहर रखे और कपड़े आदि भी हो से तो बाहर ही उतारकर दूसरे पहन ले घरों के अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)