Wednesday , April 15 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / पेटीएम ने अपने मिनी ऐप स्‍टोर पर पार्टनर ब्राण्‍ड्स के प्रोडक्‍ट्स पर डील्‍स और डिस्‍काउंट्स के साथ लॉन्‍च की ‘इंडियन ब्राण्‍ड सेल’

पेटीएम ने अपने मिनी ऐप स्‍टोर पर पार्टनर ब्राण्‍ड्स के प्रोडक्‍ट्स पर डील्‍स और डिस्‍काउंट्स के साथ लॉन्‍च की ‘इंडियन ब्राण्‍ड सेल’

· भारत के उभरते डी2सी ब्राण्‍ड्स के लिये अपने प्रोडक्‍ट्स दिखाने और अपनी पहुँच बढ़ाने के लिये एक प्‍लेटफॉर्म की पेशकश

· स्‍वादिष्‍ट फूड्स, त्‍यौहारों पर घर की सजावटी की चीजों, फैशन और एसेसरीज, ग्रूमिंग और वेलनेस आदि के प्रोडक्‍ट्स का बड़ा सिलेक्‍शन

· यूजर्स हर खरीदारी पर 300 रूपये तक का निश्चित कैशबैक जीत सकते हैं

· 8 अक्‍टूबर से शुरू यह सेल 31 अक्‍टूबर, 2021 तक पेटीएम मिनी ऐप स्‍टोर पर लाइव रहेगी

आम सभा, भोपाल : उपभोक्‍ताओं और व्‍यापारियों के लिये भारत के अग्रणी डिजिटल इकोसिस्‍टम पेटीएम ने आज घोषणा की है कि इसके पेटीएम मिनी ऐप स्‍टोर ने ‘इंडियन ब्राण्‍ड सेल’ लॉन्‍च की है। इस सेल में उपभोक्‍ता नये और आगामी देशी ब्राण्‍ड्स से सीधे खरीदारी कर सकते हैं। त्‍यौहारों के मौसम का उत्‍सव मनाते हुए यह सेल 31 अक्‍टूबर तक चलेगी।

इस सेल के दौरान पेटीएम मिनी ऐप स्‍टोर 250 से ज्‍यादा ब्राण्‍ड्स के प्रोडक्‍ट्स दिखाएगा, जिन पर अधिकतम 70% तक की छूट होगी। यूजर्स हर खरीदी के साथ 300 रूपये तक का निश्चित कैशबैक भी जीत सकते हैं।

खरीदारों को स्‍वादिष्‍ट फूड्स, त्‍यौहारों पर घर की सजावट की चीजों, फैशन और एसेसरीज, ग्रूमिंग और वेलनेस प्रोडक्‍ट्स, आदि के ब्राण्‍ड्स खरीदारी के लिये मिलेंगे। फिर वे अपनी खरीदारियों के लिये आसानी से पेटीएम के अपने पसंदीदा माध्‍यमों द्वारा पेमेंट कर सकते हैं, जैसे पेटीएम वैलेट, पेटीएम यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स, नेटबैंकिंग या पेटीएम पोस्‍टपैड (बाय नाऊ, पे लेटर)। प्रोडक्‍ट की खोज से लेकर उसके लिये पेमेंट तक पूरा ट्रांजैक्‍शन पेटीएम के मिनी ऐप यूनिवर्स में होता है। सर्विसिंग और डिलीवरी डी2सी ब्राण्‍ड्स करेंगे।

इस सेल में भाग ले रहे ब्राण्‍ड्स में से कुछ हैं- ग्रीनब्रू, कियारा कॉस्‍मेटिक्‍स, आरा डिजाइंस, सोलफुल बाय मिताली, द सोप कंपनी इंडिया, पोलका पॉप, बायोब्‍लश, फूडक्‍लाउड, इंडियन स्ट्रिंग्‍स, अमाया डेकोर्स, विविनका, आदि।

पेटीएम के प्रवक्‍ता ने कहा, “भारत में विभिन्‍न कैटेगरीज में डी2सी (डायरेक्‍टर टू कंज्‍यूमर) ब्राण्‍ड्स बढ़ रहे हैं और तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ‘इंडियन ब्राण्‍ड सेल’ के जरिये पेटीएम इन उभरते ब्राण्‍ड्स के लिये एक प्‍लेटफॉर्म की पेशकश कर रहा है और अपने ब्राण्‍ड पर जागरूकता निर्मित करने के लिये हमारी कंपनी की पहुँच का फायदा उठाने का मौका दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)