
आम सभा, भोपाल : दिल्ली से गोविंदपुरा इंडस्ट्रीयल भोपाल जाते समय ऑक्सीजन टैंकर सीहोर जिले के श्यामपुर के पास हाईवे पर पलट गया। इसमें लगभग 40 टन ऑक्सीजन थी। सूचना मिलते ही कलेक्टर अजय गुप्ता एवं एस पी एस एस चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। 8 क्रेनों की मदद से इसे सीधा किया गया। अच्छी बात यह है कि इस टैंकर से ऑक्सीजन लीक नहीं हुई और कोई भी जनहानि नहीं हुई। टैंकर भोपाल के लिए रवाना कर दिया गया।
Dainik Aam Sabha