Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत स्वच्छ भोपाल प्रतियोगिता का आयोजन

स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत स्वच्छ भोपाल प्रतियोगिता का आयोजन

– शार्ट मूवी, स्ट्रीट प्ले, म्यूरल, पोस्टर डिजाइन एवं जिंगल लेखन की आॅन लाईन होगी प्रतियोगिता

आम सभा, भोपाल : स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ भोपाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता पूर्णतः आॅन लाईन होगी जिसमें 05 श्रेणियों शार्ट मूवी, स्ट्रीट प्ले, म्यूरल, पोस्टर डिजाइन एवं जिंगल लेखन की प्रतियोगिताएं होंगी। पूर्णतः आॅन लाईन होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां, रजिस्टेªशन लिंक ीजजचरूध्ध्ेूंबीीउंदबीइीवचंसण्पदध् पर भेज सकेंगे। श्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में पुरस्कृत किया जाएगा। पोस्टर एवं ड्राइंग की मूल प्रति नगर निगम भोपाल के आई.एस.बी.टी. स्थित स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करना होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8602068923 पर प्रातः 11.00 से सांय 05.00 बजे तक संपर्क कर सकते है।

स्वच्छ भोपाल प्रतियोगिता में शाॅट मूवी, स्ट्रीट प्ले व म्यूरल केटेगरी में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार के रूप में 05 हजार रुपये की राशि दी जाएगी जबकि पोस्टर एवं जिंगल लेखन में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को 51 हजार रुपये, द्वितीय को 02 हजार 100 एवं तृतीय को 01 हजार 1 सौ रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)