Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / गौरव नगर परिसर में शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह का आयोजन संपन्न

भोपाल / गौरव नगर परिसर में शिवलिंग स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम समारोह का आयोजन संपन्न

आम सभा (रवि सैनी) भोपाल। श्रावण मास के प्रथम सावन सोमवार पर कोलार रोड हाउसिंग बोर्ड नवनिर्मित गौरव नगर एलआईजी परिसर में गौरव नगर वेलफेयर सोसाइटी एवं समस्त रहवासियों द्वारा शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से परिसर में बने शिव वाटिका में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रामेश्वर शर्मा एवं सभी सनातनी जनता ने कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ लिया व ऐतिहासिक कार्य के साक्षी बने। कार्यक्रम के मुख्य पूजारी नीरज शर्मा द्वारा शिवलिंग की स्थापना करायी गयी।

कार्यक्रम में सुबह कलश चल समारोह निकाला गया‌ जो कि परिसर में बने विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव वाटिका पहुंचा उसके बाद पूजन एवं अभिषेक किया गया दिन में एक बजे शिवलिंग और नंदी महाराज की प्राणप्रतिष्ठा की गई। शाम को प्रसादी का वितरण किया गया अंत में गौरव नगर वेलफेयर सोसाइटी के समस्त सदस्यों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त भक्तों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)