Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश राज्य स्तर रेड रिबन क्लब प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन

मध्यप्रदेश राज्य स्तर रेड रिबन क्लब प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन

आम सभा, भोपाल : प्रदेश के महाविद्यालयों में म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति के सहयोग से राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित रैड रिबन क्लबों के स्वयंसेवकों के माध्यम से रैड रिबन क्लब स्तर, जिला/जोन स्तर व विश्वविद्यालय स्तर पर आन लाइन प्रतियोगिता का आयोजन करने के पश्चात प्रत्येक स्तर पर विजेता प्रतिभागियों के बीच राज्य स्तर आफलाइन प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन डा. के डी त्रिपाठी परियोजना संचालक म.प्र. राज्य एड्स नियंत्रण समिति की अध्यक्षता डा. आर. के विजय राज्य एनएसएस अधिकारी के मुख्य आतिथ्य, राजकुमार वर्मा युवा अधिकारी रासेयो क्षेत्रीय निदेशालय व डा. सविता ठाकुर संयुक्त संचालक (आई ई सी) के आतिथ्य में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल के समाजशास्त्र विभाग के सभागार में आयोजित किया गया।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना संचालित करने वाले विश्वविद्यालयों के विजेता प्रतिभागियों ने सहभागिता की। राज्य स्तर प्रश्न मंच प्रतियोगिता में मौखिक एवं दृश्य श्रव्य (आडियो तथा वीडियो) 07 राउण्ड में प्रतिभागियों से एड्स, रैड रिबन, रैड कास, रक्तदान, टीबी, कोरोना, मलेरिया डेंगू एवं अन्य शारीरिक बीमारियां, स्वस्थ जीवन शैली, जागरूकता व इनके संगठन, महत्वपूर्ण स्थल, महत्वपूर्ण व्यक्ति सम्बंधी प्रश्नों के साथ ही एसे प्रश्न भी समाहित किये गये जिनको जानने की अपेक्षा एक युवा से की जा सकती है । प्रतियोगिता में महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर के दल में आस्था मिश्रा एवं कृष्ण बिहारी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

द्वितीय स्थान रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के दल आकांक्षा प्रधान एवं रिंकु नाग ने प्राप्त किया । तृतीय स्थान देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के दल रिया चौरसिया एवं कृतिका शर्मा ने प्राप्त किया । प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी अब नाको द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बनाये गये सब रीजन प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में डा. अनन्त कुमार सक्सेना कार्यक्रम समन्वयक रासेयो/राज्य नॉडल अधिकारी रैड रिबन क्लब ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया उन्होंने बताया कि प्रदेश से लगभग 25,000 छात्र-छात्राओं ने रैड रिबन क्लब स्तर से सहभागिता हेतु पंजीयन कराया था जिसमें से विभिन्न पड़ाव को पार करते हुए यह प्रतिभागी राज्य स्तर तक पहुचे हैं अतः यह सभी विजेता हैं । क्विज मास्टर पंकज खैरनार एवं सुनित काशिव ने अपनी शब्दावली व प्रश्नों के स्तर से सभी को प्रभावित किया।

परियोजना संचालक श्री त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में युवाओं से आव्हान किया कि वह प्रदेश में एड्स को समूल समाप्त करने का प्रण लेते हुए कार्य करें। डा. आर के विजय ने स्वयंसेवकों से सामाजिक जनजागरूकता के लिए कटिवद्ध होकर कार्य करने की बात की। राजकुमार वर्मा ने अपने छात्र जीवन के संस्मरण बताते हुए युवाओं को जागरूक किया। डा. सविता ठाकुर ने स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की आवश्यकता बताई। आभार राहुल सिंह परिहार ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)