Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम विषय पर कार्यशाला का आयोजन


(उमेश चौबे)
आम सभा,रायसेन।

स्वामी विवेकानंद शासकीय अग्रणी महाविद्यालय रायसेन एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन में 12 अप्रैल को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया ‌।स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन में कार्यक्रम का प्रारंभ जिला एम्बेसडर डॉ.सुधीर जैन प्राध्यापक, राजा भोज शासकीय महाविद्यालय मंडीदीप एवं डॉ. श्वेता श्रीवास्तव, वीर सावरकर शासकीय महाविद्यालय ओबैदुल्लागंज एवं जनभागीदारी अध्यक्ष महोदय के स्वागत से हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. इशरत खान मैडम के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम की पहली कड़ी के रूप में प्राचार्य डॉ. इशरत खान मैडम के द्वारा उद्बोधन दिया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला मध्य प्रदेश अग्रणी राज्य है ।माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी की महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन है। कार्यक्रम में डॉ. सुधीर जैन एवं डॉ. श्वेता श्रीवास्तव के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शासन की पहल एवं नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण बिंदु, चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम, परिणाम आधारित शिक्षा, पाठ्यक्रमों में भारतीय ज्ञान परंपरा, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल संवर्धन, इंटर्नशिप /अप्रेंटिसशिप परियोजना कार्य /सामुदायिक जुड़ाव, ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा, मूल्यांकन एवं परीक्षा पद्धति आदि पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राचार्य समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुरवैती सर द्वारा किया गया। विद्यार्थियों की प्रोजेक्ट से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इसके साथ ही दिनांक 12 अप्रैल 2023 को शासकीय कन्या महाविद्यालय रायसेन में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद सेंगर की उपस्थिति में हुआ। जिला एंबेसडर द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रशिक्षण में विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)