Monday , January 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

नियुक्ति प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन

आम सभा,भोपाल।

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल ने उपस्थितजनों को सम्बोधित किया।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कृषि विभाग के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। गरीब-किसानों के मसीहा, बहनों के भैया, बच्चों के मामा, युवाओं के ह्रदय सम्राट, गरीब माता-पिता के श्रवण बेटा, मध्यप्रदेश के साढ़े 8 करोड़ जनता के आंखों के तारे मुख्यमंत्री चौहान के आशीर्वाद से ये दिन आया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि विभाग ने 3 वर्षों में बहुत तरक्की की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अथक प्रयासों और आशीर्वाद से कृषि विकास दर बढ़ रही है। हम सब सौभाग्यशाली हैं कि आज मध्य प्रदेश कृषि के क्षेत्र में देश में अग्रणी है। किसानों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एमएसपी वाला नहीं यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य वाला नहीं । हम किसानों को MRP वाला बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हर चीज की MRP हैं लेकिन किसान की फसल की MRP नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)