आम सभा, संजय नेमा, भोपाल। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने आज अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा से दोपहर 12:30 बजे मुलाकात की प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव गृह को यह अवगत कराया कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री महोदय द्वारा होटल पलाश के सामने कर्मचारी नेताओं के उपस्थिति में साउथ टीटी नगर एवं नॉर्थ टीटी नगर के कर्मचारियों के लिए आवासों का भूमि पूजन किया था होटल पलाश के सामने जब आवास पूर्णता की ओर है.
जैसा कि स्मार्ट सिटी कंपनी ने अपने पत्र में उल्लेख किया है तो साउथ टीटी नगर के कर्मचारियों को संपदा संचनालय द्वारा आवास जबरिया खाली कराए जाने हेतु नोटिस क्यों दिए जा रहे हैं एवं सामान फेंकने की धमकी दी जा रही है मोर्चा ने अपर मुख्य सचिव महोदय से आग्रह किया है कि साउथ टीटी नगर आई टाइप आवासों में रह रहे कर्मचारी जो उच्च श्रेणी आवासों की पात्रता रखते हैं उन्हें उनकी पात्रता अनुसार होटल पलाश के सामने नवनिर्मित शासकीय आवासों में आवास आवंटित किया जाए एवं दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहार के अवसर पर संपदा संचनालय द्वारा की जा रही कार्यवाही को स्थगित किया जाए अगर संपदा संचालनालय प्रशासन द्वारा साउथ सिटी नगर के कर्मचारियों से जबरिया आवास खाली कराए जाते हैं तो संयुक्त मोर्चा रोड पर आकर संपदा संचालनालय के निर्णय का विरोध करेगा प्रतिनिधिमंडल में मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह लघु वेतन कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष निहाल सिंह राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव विजय रायकवार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे.