Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई

मप्र युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की ऑनलाइन बैठक संपन्न हुई

* मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत युवा कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक आयोजित

* भोपाल में जल्द आयोजित होगी युवा कांग्रेस मिडिया विभाग की प्रदेश स्तरीय बैठक

आम सभा,भोपाल।
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग द्वारा आनलाईन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मीडिया विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक वरुण पांडे, मिडिया विभाग मध्यप्रदेश के चैयरमैन विवेक त्रिपाठी एवं सभी जिलों के चैयरमेन एवं समन्वयक उपस्थित हुए।
वरुण पांडे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मिडिया विभाग के हर एक कार्यकर्ता की है इसलिए आप सभी अभी से कमर कस लें और चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने जिलों में पत्रकार वार्ता आयोजित कर कमलनाथ जी का संदेश और भाजपा सरकार के कुशासन क़ो मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें ।
बैठक में मौजूद विवेक त्रिपाठी ने बताया की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार झूठ और तानाशाही का पर्याय बन चुकी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने में माहिर हैं इसलिए युवा कांग्रेस मिडिया विभाग को जनता के असल मुद्दे मिडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने होंगे। त्रिपाठी ने बताया युवा कांग्रेस मिडिया विभाग भोपाल मे जल्द ही प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन करेगी इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलो से कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
बैठक में मौजूद भोपाल मिडिया विभाग के चैयरमैन आकाश चौहान ने कहा की इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन तय है हम सभी लोग लोकतंत्र की इस बडी लडाई के लिए तैयार हैं। भाजपा के कुशासन से प्रदेश की जनता को जल्द मुक्ति मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)