Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा एक आरोपी को 01 देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के किया गिरफतार

थाना क्राइम ब्रांच भोपाल द्वारा एक आरोपी को 01 देशी पिस्टल मय जिन्दा कारतूस के किया गिरफतार

– आरोपी विनोद भील पेशे से चश्मे की दुकान चलाता है

– अडीबाजी और शौक पूरे करने के लिये लिया था देशी कट्टा

– आरोपी को केरियर काॅलेज तिराहा के पास गोविन्दपुरा क्षेत्र से क्राइम ब्रांच भोपाल ने किया गिरफतार

आम सभा, भोपाल : थाना क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम संपत्ति संबंधी अपराधियों की तलाश में इलाका भ्रमण में थी कि एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति केरियर काॅलेज तिराहे के पास गोविन्दपुरा में खडा है जो अपने पास हथियार रखे हुए है। यदि उसे समय पर नही पकडा गया तो वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है या पहंुच से दूर जा सकता है।

मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशों के आधार पर मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान केरियर काॅलेज तिराहे के पास गोविन्दपुरा पहुचकर देखा तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये का व्यक्ति खडे हुए संदिग्ध अवस्था में दिखा जिसे घेराबंद्धी कर पकडा और नाम पता पूछा तो अपना नाम विनोद भील पिता रसिया भील उम्र 24 साल निवासी 3/356 बीडीए काॅलोनी अमरावद खुर्द अवधपुरी भोपाल का होना बताया।

आरोपी को सूचना से अवगत कराते हुए तलाषी ली गई तो उसके कमर में बाये तरफ एक देशी पिस्टल मिली पिस्टल में लगी मेग्जीन को निकालकर चेक किया तो उसमें एक जिन्दा कारतूस लगे मिला संदेही से पिस्टल व कारतूस के संबंध में वैध कागजात मांगे गये जिन्होने नहीं होना बताया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से आरोपी को उक्त प्रकरण में विधिवत् गिरफतार किया गया। पूछताछ की कार्यवाही जारी है।

गिरफतार आरोपियों की जानकारी

01 – विनोद भील पिता रसिया भील उम्र 24 साल निवासी 3/356 बीडीए काॅलोनी अमरावद खुर्द अवधपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)