Thursday , April 30 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

मध्य प्रदेश में बस पलटने से एक की मौत, 20 घायल

अनूपपुर : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक निजी बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। जैतहारी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक के के त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब नौ बजे बैहर घाट पर उस समय हुई जब बस अमरकंटक से शहडोल जा रही थी। बस में 25 लोग सवार थे। त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में 27 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों को अनूपपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)