भोपाल। राजधानी के ऐशबाग पुलिस थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली एक युवती की रिपोर्ट पर उसी के कार्यालय में काम करने वाले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शादी का झांसा देकर दो साल से युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। पिछले दिनों युवती को पता चला कि वह किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है तो उसने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती एक शासकीय कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। उसी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी से करीब ढाई साल पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। रोजाना मिलने और बातचीत होने के कारण उनके बीच गहरी दोस्ती हो गई। दिसंबर 2019 में युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने युवती से जल्द ही शादी करने का वायदा किया था।
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / शादी का झांसा देकर 2 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, दुष्कर्म का केस दर्ज