Saturday , March 7 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / पटाखे चलाने की गाइड लाइन पर संस्कृति बचाओ मंच का विरोध, व्यवहार बदलें त्यौहार नहीं

भोपाल / पटाखे चलाने की गाइड लाइन पर संस्कृति बचाओ मंच का विरोध, व्यवहार बदलें त्यौहार नहीं

आम सभा (नि.प्र.) भोपाल। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने एनजीटी के पटाखे चलाने को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का विरोध किया है चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि सिर्फ हिंदू त्यौहार आते ही सभी लोग बहुत ज्यादा जागरूक हो जाते हैं पर्यावरण की बहुत चिंता सताने लगती है होली आती है तो पानी बचाने के लिए संदेश दिए जाते हैं आगाह किया जाता है सूखी होली खेलिए पानी बचाइए दीपावली आती है तो पर्यावरण की चिंता सताने लगती है पर्यावरण को बचाइए पटाखे मत चलाइए प्रदूषण मत फैलाईए किंतु साल भर जब विकास के नाम पर हजारों पेड़ काट दिए जाते हैं उस समय किसी को कोई चिंता नहीं रहती जंगल के जंगल उजाड़ दिए जाते हैं तब भी कोई चिंता नहीं रहती जैसे ही त्यौहार आते हैं तो हर यंत्र पूर्वक हमारे त्यौहारों को बंद कराने का प्रयास किया जाता है और पटाखे मत चलाइए ऐसे संदेश जारी किए जाते हैं कभी किसी जागरूक ने यह नहीं कहा कि को फ्रेंडली ईद मनाइए कुर्बानी मत दीजिए जिससे पानी की बर्बादी होती है पशुओं का रक्त बहता है जो कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है लेकिन हिंदू त्योहारों को कहीं ना कहीं आघात पहुंचाने का प्रयास किया जाता जिसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है हम सभी सनातन धर्म को से यह कहते हैं कि आपको फटाके चलाइए और व्यवहार को बदले त्योहार को नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)