Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / घर पर ही अदा करें ईद की नमाज : भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया

घर पर ही अदा करें ईद की नमाज : भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया

– कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी,

– भोपाल जनता कर्फ्यू लागू है, घर से निकलने की किसी को अनुमति नहीं

आम सभा, भोपाल : कलेक्टर भोपाल अविनाश लवानिया ने भोपाल के सभी निवासियों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सभी मुस्लिम भाईयों को रमजान के पवित्र महीने में संयम, शांति के साथ अल्लाह की इबादत करने पर शुक्रिया भी अदा किया है।

श्री लवानिया ने कहा है कि भोपाल में जनता कर्फ्यू जारी है इसमें किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है सभी मुस्लिम भाईयों ने रमजान के महीने में जिस प्रकार घर में रहकर इबादत की है, ईद की नमाज भी घर में रहकर अदा करें, वह परिवार के सदस्यों से भी दूरी बनाकर एक – दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दें। जहां तक संभव हो फोन, सोशल साइट, के माध्यम से ईद की मुबारकबाद और बधाइयां प्रेषित करें।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह जरूरी है कि सभी लोग एक दूसरे से हाथ ना मिलाएं, गले ना मिलें, अल्लाह की इबादत करते हुए भोपाल में कोरोना संक्रमण को खत्म करने की दुआ मांगे। भोपाल में सभी ने बेहतर तरीके से जनता कर्फ्यू का पालन किया है और संक्रमण को रोकने में बहुत हद तक मदद की है।

कलेक्टर ने कहा है कि ईद के इस पावन पर्व पर सभी मुस्लिम भाई अल्लाह की इबादत कर दुआ मांगे और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सबको शुभकामनाएं और बधाइयां दें। रमजान के पवित्र महीने में जो संयम हम सब ने दिखाया है संयम का फल हम सबको जल्दी मिलेगा और उम्मीद है कि भोपाल से कोरोना संक्रमण खत्म होगा।

शहर काजी और अन्य मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी सभी मुस्लिम भाईयों से अपील की है कि अल्लाह की इबादात घर में रहकर ही करें और ईद की पावन नमाज घर में ही पढ़े। परिवार की सुरक्षा के लिये मास्क लगाएं, बार-बार हाथ धोएं और कोशिश करें कि कोई भी बाहर का व्यक्ति घर में ना आने पाए और आप भी किसी के घर ना जाएं। यह थोड़ी सी सावधानी कोरोना को भोपाल से खत्म करने में मददगार होगी। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम सभी को एहतियात बरतते हुए इस पावन त्यौहार को मनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)