Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी उप-प्राचार्य को हटवाने छात्राओं के साथ धरने पर बैठी एनएसयूआई

भोपाल / हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी उप-प्राचार्य को हटवाने छात्राओं के साथ धरने पर बैठी एनएसयूआई

आम सभा, भोपाल। मध्यप्रदेश एनएसयूआई के पूर्व मेडिकल विंग संयोजक रवि परमार के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों पीड़ित छात्राएं हमीदिया नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी उप प्राचार्य रजनी नायर को हटाने की मांग लेकर गांधी मेडिकल कॉलेज एडमिन ब्लॉक में धरने पर बैठी हैं। छात्राओं की मांग है कि मेडिकल कॉलेज डीन अविलंब दोषी उप-प्राचार्य पर कार्यवाही करें।

रवि परमार ने बताया कि सभी छात्राओं ने अधोहस्ताक्षरी ज्ञापन डीन को सौंप कर बताया कि वर्तमान प्रभारी उप प्राचार्या का व्यवहार छात्राओं के प्रति बेहद अपमानव्यक एवं पीडादायी हैं, आये दिन छात्राओं के चरित्र संबंधित भद्दी टिप्पणी एवं सवाल उनके द्वारा लगाये जाते हैं एवं कई छात्रायें उपप्राचार्या द्वारा किये गए मानसिक प्रताड़ना से मानसिक तनाव का शिकार हो रही है।

परमार ने कहा कि इतना ही नहीं छात्राओं पर जातिसूचक धर्म आधारित विषयों पर गालियाँ जैसे अपशब्दों का प्रयोग उनके द्वारा किया जाता है और आर्थिक स्थिति एवं परिवार की दयनीय स्थिति को लेकर भी छात्राओं का मजाक उड़ाया जाता है। कई आपातकालीन स्थिति एवं छात्राओं की स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर भी उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

छात्राओं का आरोप है कि रजनी नायर द्वारा प्रत्येक दिन अलग-अलग तरह से हमें परेशान किया जा रहा है। इसकी शिकायत हमने सीएम हेल्पलाइन पर भी की थी, लेकिन उसके बाद लगातार अलग- अलग तरह से हमें डराया धमकाया जा रहा है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रवि परमार ने कहा कि प्रभारी उप प्राचार्य रजनी नायर ने सत्ता के संरक्षण में पदीय दायित्व से विपरीत आचरण किया है वह महिला होकर भी छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी करती हैं। जिसके विरोध में मध्यप्रदेश एनएसयूआई छात्राओं के साथ मजबूती से खड़ी है हम डीन से मिलकर दोषी रजनी नायर को तत्काल पद से हटाने और कठोर कार्यवाही की मांग करेंगे अगर फिर भी कार्यवाही नही होती तो उग्र आंदोलन कर एफआईआर दर्ज करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)