Thursday , February 26 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / अब राशन दुकान से पात्रता पर्ची पर मिलेगा खाद्यान्न

भोपाल / अब राशन दुकान से पात्रता पर्ची पर मिलेगा खाद्यान्न

आम सभा, भोपाल। प्रदेश मे अब राशन दुकान पर से पात्रता पर्ची पर ही खाद्यान्न का वितरन किया जाएगा आगामी 16 सितम्बर से पात्रता पर्ची के आधार पर ही खाद्यान्न वितरण की प्रतीकात्मक शुरूआत प्रदेश की सभी राशन दुकानों से की जाएगी। इसकी शुरुवात सभी जिला मुख्यालयों सहित सभी 25 हजार दुकानों पर कुछ लोगों को खाद्यान्न वितरण कर की जाएगी। इस दौरान कोरोना महामारी से बचाव की सभी सावधानियों का भी पालन किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन मे ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों का भी सहयोग लिया जएगा।

उल्लेखनीय है कि खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम से प्रदेश के लगभग 11 लाख परिवार लाभान्वित होंगे। संपूर्ण प्रदेश में यह कार्यक्रम 16 सितम्बर को प्रात: 11.45 से आरंभ होगा। भोपाल में आयोजित होने वाला राज्य स्तरीय कार्यक्रम फेसबुक, ट्विटर तथा समस्त क्षेत्रीय चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)