Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सीहोर / जिले में आज कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

सीहोर / जिले में आज कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला

– वर्तमान में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव की संख्या शून्य

आम सभा, सीहोर : पिछले 24 घंटे के दौरान प्राप्त रिपोर्ट में जिले में आज कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमएचओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 10143 है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव शून्य हो गई हैं। कुल रिकवर व्यक्तियों की संख्या 10020 हैं। आज 257 सैम्पल लिए गए है। जांच के लिए सीहोर शहरी क्षेत्र से 103, श्यामपुर से 75, नसरूल्लागंज से 11, आष्टा से 59, बुदनी से 08 सेंपल लिए गए हैं। अभी तक कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 291294 हैं। जिनमें से 279822 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज455 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 1258 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथोलॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)