Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में भारत बंद का कोई बड़ा असर नहीं, भोपाल-इंदौर अप्रभावित

मध्य प्रदेश में भारत बंद का कोई बड़ा असर नहीं, भोपाल-इंदौर अप्रभावित

भोपाल : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा किए गए भारत बंद का सोमवार को मध्य प्रदेश में कोई बड़ा प्रभाव नहीं रहा तथा राज्य में रोजमर्रा की व्यावसायिक गतिविधियां पहले की तरह चलती रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि प्रदेश की राजधानी भोपाल और व्यावसायिक केंद्र इंदौर में सड़क यातायात सामान्य रहा। विदिशा और सतना जिलों में किसानों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय किसान संघ (बीकेएस) ने भारत बंद को समर्थन नहीं दिया। बीकेएस के मालवा प्रांत (इंदौर-उज्जैन संभाग) के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सरकार के साथ वार्ता के जरिये किसानों के मसले शांतिपूर्ण ढंग से हल किए जाएं।” किसान संगठनों ने सोमवार को सुबह छह बजे से शाम चार बजे तक भारत बंद का आह्वान किया था।

सरकार ने नए कृषि कानूनों को बड़े सुधारों के रूप में पेश किया है लेकिन किसान संगठनों का आरोप है कि ये कानून किसानों को बड़े कॉरपोरेट घरानों की दया पर छोड़ देंगे। किसान पिछले साल नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर तीनों नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)