Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / 500 रुपये के लिये जानलेवा हमला कर ह्त्या करने वाले आरोपी को निशातपुरा पुलिस ने किया गिरफ़्तार

भोपाल / 500 रुपये के लिये जानलेवा हमला कर ह्त्या करने वाले आरोपी को निशातपुरा पुलिस ने किया गिरफ़्तार

आम सभा, भोपाल : फरियादी शौकत खान पिता फरीद खान उम्र-60 साल निवासी झुग्गी न. 1246 न्यू आरिफ नगर पटरी के पास थाना गौतमनगर ने उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरा लडका शाविर प्याज बेचने का काम करता है दिनांक 30 अप्रैल 2022 के रात्रि करीबन 09.00 बजे मेरा लडका शाविर ट्रेक्ट्रर ट्राली लेकर प्याज भरने करोद सब्जी मंडी आया था मै और मेरा नाती साजिद उम्र 12 साल व वाजिद उम्र 8 साल के भी वहीं पर थे जब मैं लडके साविर की ट्राली के पास पहुंचा तो मैने देखा कि वहीद खां, साविर से प्याज भराई के 500 रूपये मांग रहा था कि साविर बोला प्याज बैचकर पैसे दे दूंगा इस पर वहीद खा ने गुस्सा होकर ट्रेक्टर की टामी से मेरे बेटे पर हमला किया तो मैने बीच बचाव किया मेरा लडका साविर थोडा आगे नाले के पास पहुंचा तभी वहीद खां ने उसी लोहे की टामी से जान से मारने की नियत से मेरे लडके साविर के सीने पर मार दी तो साविर नीचे गिर गया, नीचे गिरने के बाद भी वहीद ने लगातार तीन चार वार लोहे की टामी से जोर जोर से सीने पर मारता रहा जिससे मेरे लडके साविर की मृत्यु हो गई है।

थाना निशातपुरा पुलिस ने घटना को तत्काल विवेचना में लिया और करवाई करते हुए आरोपी की तलाश में टीम रवाना हुए तलाश करते पूर्व से मुस्तेद किये मुखबिर के सूचना प्राप्त हुई है थी कि दिनांक 30 अप्रैल 2022 को हुई हत्या का आरोपी वहीद खां मण्डी में ही छिपा है जिसकी तलाश हेतु पुलिस की टीम तस्दीक हेतु रवाना हुए, प्रकरण का आरोपी वहीद खां सब्जी मण्डी के लहसुन-प्याज वाले शेड के पास दीबार किनारे बैठा मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे राहगीर स्टाफ की सहायता से पकड़ा जिसने अपना नाम वहीद खां पिता रसूल खां निवसी न्यु आरिफ नगर थाना गौतम नगर का रहने वाला बताया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ किया जिसने जुर्म स्वीकार किया।

जिसे थाना लेकर आये जिससे पूछताछ कर धारा 27 साक्ष्य अधीनियम के तहत मेमो. लेख किया जिसने जुर्म स्वीकार करते घटना में प्रयोग आलाजरर लोहे की टामी को प्याज-लहसुन वाले शैड में ही बोरियों के नीचे छिपाकर रखने की बात स्वीकार की जिसे साथ लेकर बताये स्थान पर जाकर घटना में प्रयोग आलाजरर को विधिवत् जप्त किया गया है। आरोपी के द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायाल पेश किया जाना है। जिसको गिरफ्तार करने की सूचना भी उसके परिजनों को लिखित में दी गई है। प्रकरण में अपराध कायमी के 24 घण्टे के अन्दर ही आरोपी को बड़ी मेहनत एवं सूचना तन्त्र के माध्यम से टीम के द्वारा पकड़ा गया है।

आरोपी – वहीद खां पिता रसूल खां उम्र 45 साल निवासी ग्राम करेली बस्ती करेली के पास थाना करेली जिला नरसिंहपुर हाल झुग्गी नम्बर 1246 के बगल में न्यु आरिफ नगर थाना गौतम नगर भोपाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)