Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / एनएचडीसी लिमिटेड ओंकारेश्वर पावर स्टेशन सिद्ववरकूट द्वारा निगमीय सामाजिक दायित्व योजना के अंर्तगत सिविल चिकित्सालय मांधाता (ओंकारेश्वर) को वातानुकूलित एम्बुलेंस सौंपी

एनएचडीसी लिमिटेड ओंकारेश्वर पावर स्टेशन सिद्ववरकूट द्वारा निगमीय सामाजिक दायित्व योजना के अंर्तगत सिविल चिकित्सालय मांधाता (ओंकारेश्वर) को वातानुकूलित एम्बुलेंस सौंपी

आम सभा, भोपाल : एनएचडीसी लिमिटेड ओंकारेश्वर पावर स्टेशन सिद्ववरकूट द्वारा धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर क्षेत्र के नागरिकों एवं श्रद्धालुओंकी सुविधा हेतु जन कल्याण के उद्देश्य से एचएचडीसी निगमीय सामाजिक दायित्व योजना के अंर्तगत एक हाइरूफ टाटा विंगर वातानुकूलित एम्बुलेंस एनएचडीसी द्वारा सिविल हास्पिटलमांधाता (ओंकारेश्वर) को प्रदान की गई । यह एम्बुलेंस मांधाता विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख) प्रशस्त कुमार दीक्षित ने सिविल हास्पिटल मांधाता (ओंकारेश्वर) को सौंपी,सर्वसुविधा युक्त इस एम्बुलेसं की लागत लगभग 15 लाख रूपये है।

इस अवसर परमहाप्रबंधक(विद्युत) बसंत हुरमाडे,महाप्रबंधक(मानव संसाधन) अनुराग भारद्वाज व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा सिविल हास्पिटल,मांधाता (ओंकारेश्वर) के प्रभारी डॉ रवि वर्मा व उनकी मेडीकल टीम उपस्थित थीं।

कोविड-19 महामारी के समय भी लडाई के लिए एनएचडीसी समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सहायता करने लिए राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है । वर्तमान समय में भी सहायता के लिए एनएचडीसी ओकारेंश्वर पावर स्टेशन आगे आकर राज्य सरकार एवं सिविल हास्पिटल, मांधाता (ओंकारेश्वर)के सहयोग से आस पास ग्रामीण क्षे़त्रों मे भी इस प्रकार के टीकाकरण कार्यक्रम भी आयोजित निंरतर करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)