Saturday , July 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

नोएडा : शहर के जेवर थाना क्षेत्र के सिरसा माछीपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने मायके में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सुबह को पुलिस को सूचना मिली कि सिरसा माछीपुर गांव में एक नवविवाहिता ने अपने पिता के घर में फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि भगवती की शादी एक वर्ष पूर्व मथुरा जनपद में हुई थी। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मृतका के शव का पंचनामा करवाया गया। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)