Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बलिया : बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नवविवाहिता ने विदाई न होने से क्षुब्ध होकर अपने कमरे में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के बीराभांटी गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि लवली सिंह (22) ने अपने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घर के सभी परिजन एक वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे। लवली के मायके वालों ने बताया कि शाम को फोन पर बेटी से बात हुई थी और इसके बाद फोन करने पर जब उसने फोन नहीं उठाया, तो अनहोनी की आशंका पर पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाकर देखा तो लवली सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)