Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश / नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मंगलवार को सात माह की गर्भवती विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार भदोही जिले के सुरियावां थाना इलाके में पति के साथ गोवा जाने की जिद पूरी न हो पाने से नाराज सात माह की गर्भवती नवविवाहिता ने कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कनकपुर गांव निवासी राज कुमार बिंद की पत्नी शिवानी (20) ने सोमवार की आधी रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुमार ने बताया कि राज कुमार बिन्द लखनऊ में काम करता था और वहां निशातगंज स्थित पुलिस लाइन में तैनात स्वीपर राजेश बाल्‍मीकि की लड़की शिवानी से उसका प्रेम प्रसंग होने के बाद दस महीने पहले दोनों ने यहां आकर शादी कर ली थी। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले राजकुमार को गोवा के रत्नागिरी में काम मिल जाने से वह अकेले जाने की बात पत्नी से बोला।

थाना प्रभारी के मुताबिक सात माह की गर्भवती शिवानी साथ जाने की ज़िद कर रही थी। राजकुमार के जाने के बाद नाराज़ शिवानी ने बीती रात कमरे में फांसी लगा ली। राजकुमार के परिजनों की सूचना पर शिवानी के पिता राजेश वाल्मीकि ने यहाँ पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी ने बताया शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)