Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ महापुरूषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नव निर्वाचित वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में पार्टी नेताओं के साथ महापुरूषों की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

* वक्फ बोर्ड कार्यालय पहुंचकर किया पदभार ग्रहण

आम सभा, भोपाल।

भारतीय जनता पाटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सनवर पटेल ने शनिवार को वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व पटेल ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी नेताओं की मौजूदगी में कार्यालय स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पदभार ग्रहण के लिए पटेल ने वक्फ बोर्ड कार्यालय रवाना हुए।

प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री मोहन यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी, शैलेश केसरवानी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)