Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / वैश्य महासम्मेलन के नववर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन

वैश्य महासम्मेलन के नववर्ष कैलेंडर का हुआ विमोचन

भोपाल। वैश्य महासम्मेलन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह वर्ष 2023 का भी बहुरंगीय कैलेंडर प्रकाशित किया गया है। इसका विमोचन रविवार को एमपी नगर जोन 2 में स्थित सप्तबन्धु इंस्टिट्यूट में आयोजित समारोह में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने किया। उक्त जानकारी संगठन के जिला अध्यक्ष वरूण गुप्ता ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में श्री गुप्ता ने कैलेंडर की प्रशंसा करते हुए पदाधिकारियो से इन्हें जल्द से जल्द सभी सदस्यों तक पहुचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर का वितरण पदाधिकारियो का सदस्यों से सम्पर्क का प्रमुख माध्यम भी है। इसलिए इस कार्य को प्रमुखता से करें। इस अवसर पर योगेश गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता, राकेश जैन अनुपम, प्रदीप गोल्डन, अशोक असाटी, घनश्यामदास गुप्ता, रूपकुमार गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, डॉ अमित गुप्ता, देवेंद्र जैन, तरुण गुप्ता, धीरज सोनी, राजेश जैन, रमेश लोहिया, जतिन जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)