Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / मंदिरों से निकलने वाले नारियल अपशिष्ट से बनेंगे नए उत्पाद

भोपाल / मंदिरों से निकलने वाले नारियल अपशिष्ट से बनेंगे नए उत्पाद

– नगर निगम द्वारा सहयोगी संस्था के माध्यम से बनाए गए उत्पादों का गमलों एवं नर्सरी में किया जाएगा उपयोग

आम सभा, भोपाल : नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के तहत अपशिष्ट को कम करने हेतु नवाचार का क्रम निरंतर जारी है। इसी तारतम्य में 3-त् ( रीसायकल, रिड्यूस एवं रीयूज़) के तहत निगम द्वारा एक नई शुरूआत की गई है जिसमें मंदिरांे एवं घरों से निकलने वाले नारियल अपशिष्ट से नए उत्पाद बनाए जा रहे है जिन्हें घर पर गमले एवं नर्सरी तैयार करने में प्रयोग किया जा सकता है। निगम व सहयोगी संस्था द्वारा शहर के कुछ मंदिरों से नारियल अपशिष्ट एकत्र भी किए जा रहे है। निगम प्रशासन ने शहर के नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने और अपने शहर को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त शहर बनाने की अपील की है। अभियान से जुड़ने वाले इच्छुक व्यक्ति निगम की सहयोगी संस्था से मो. क्र. 8871101914, 9302296396 पर सम्पर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

नगर निगम भोपाल द्वारा स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण एवं नारियल अपशिष्ट के दुष्प्रभावों के दृष्टिगत नारियल अपशिष्ट हेतु एक नई पहल की है। इसके तहत शहर के सभी मंदिरों से निकलने वाले नारियल के अपशिष्ट को एकत्रित कर नए उत्पाद बनाये जायंेगे जिन्हें घर पर गमलों में एवं नर्सरी तैयार करने में प्रयोग में लाया जा सके। शहर के नागरिक इस मुहिम से जुड़कर अपने निकटतम मंदिर से निकलने वाले नारियल अपशिष्ट को एकत्रित करवाने के लिए कलेक्शन बैग लगवाये और नारियल अपशिष्ट को डम्प साईट जाने से बचाएं। नगर निगम और उसकी सहयोगी संस्था द्वारा एकत्रित किये हुए नारियल अपशिष्ट को सही तरीके से निष्पादित किया जाएगा एवं नए उत्पाद बनाये जायंेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)