Tuesday , April 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में नया प्रयोग : कोविड जाँच शिविर क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट से जाँच

मध्य प्रदेश में नया प्रयोग : कोविड जाँच शिविर क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट से जाँच

आम सभा, भोपाल : कोरोना नियंत्रण के लिये शहर के नगर निगम जोन में मोबाइल यूनिट के जरिये कोरोना के लक्षण वाले व्यक्तियों की जाँच शुरू की गई है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस संबंध में मंगलवार को निर्देश दिये थे।

यह खबर भी देखे : मध्य प्रदेश : मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने सड़क पर की महिला की पिटाई

मंत्री श्री सारंग की पहल पर शुरू इन मोबाइल यूनिटों द्वारा जाँच का निरीक्षण करने गुरूवार को स्वयं मंत्री श्री सारंग विभिन्न स्थानों पर पहुँचे। उन्होंने शिव नगर स्थित सिद्धार्थ बौद्ध विहार और शासकीय स्कूल बड़वाई में मोबाइल यूनिट द्वारा लगाए गए कोविड जाँच शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद टीम और मरीजों से चर्चा की। श्री सारंग ने क्षेत्र में सूचना और जन जागरूक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक लक्षणों वाले व्यक्तियों को टेस्टिंग करवाने के लिये जागरूक किया जाये। दोनों केन्द्रों पर दोपहर तक प्रारंभिक तौर पर कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया। क्रमश: 15 और 11 जाँच निरीक्षण के समय तक हुई थी।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि भोपाल में एक नया प्रयोग कर मोबाइल जाँच यूनिट तैयार की गई है। यह लगभग 80 स्थानों पर जायेंगी और प्राथमिक लक्षणों वाले लोगों की जाँच करेगी। हर जोन में केन्द्र बनाये गये हैं। उन्होंने बताया कि लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर सूचना पहुँचाने का काम किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर जाँच कर मेडिकल किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है। यूनिट के जरिये टीम हर क्षेत्र में जाकर लोगों की जाँच कर रही है। कई लोग जो फीवर क्लीनिक तक नहीं जाना चाहते, उनके लिये यह कारगर साबित हो रहा है। इससे फीवर क्लीनिक पर दबाव भी कम होगा।

यह खबर भी देखे : विदिशा / हाथ ठेला दोपहर दो बजे के बाद प्रतिबंधित

जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से कोविड जाँच शिविर लगाये जा रहे हैं। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त के.व्ही.एस. चौधरी और अपर आयुक्त एम.पी. सिंह उपस्थित थे।

श्री सारंग ने देखा वैक्सीनेशन सेंटर

मंत्री श्री सारंग ने नई जेल रोड बड़वाई स्थित माँ वैष्णों हायर सेकेण्डरी स्कूल में लगे वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण भी किया। वैक्सीनेशन सेंटर पर 200 लोगों के लिये उपलब्ध वैक्सीन में से 108 वैक्सीन दोपहर तक लग चुकी थी। मंत्री श्री सारंग ने उपस्थित टीम से समुचित जानकारी प्राप्त की। साथ ही वैक्सीनेशन करवाने आ रहे नागरिकों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही अन्य लोगों को वैक्सीनेशन के लिये प्रेरित करने को भी कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)