Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / NEET PG Exam 2022 : नीट पीजी परीक्षा 6 से 8 सप्ताह के लिए स्थगित

NEET PG Exam 2022 : नीट पीजी परीक्षा 6 से 8 सप्ताह के लिए स्थगित

नई दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को NEET PG 2021 काउंसलिंग की तारीखों में क्लैश को देखते हुए NEET PG परीक्षा 2022 को छह से आठ सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। मंत्रालय ने कहा कि इस साल की परीक्षा को आगे 6-8 हफ्ते के लिए टाल दिया गया है। NEET PG 2022 की परीक्षा 12 मार्च को होनी थी। छात्र लंबे समय से परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि पिछले साल यानी 2021 NEET PG काउंसलिंग की तारीख इस साल की परीक्षा की तारीख के साथ क्लैश हो रही है। ऐसे में आगामी परीक्षा स्थगित कर दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)