Sunday , January 25 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / NFITU के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

NFITU के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

भोपाल। ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन सम्बद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के पिपलानी स्थित कार्यालय में नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन, एन. एफ.आई.टी.यू. (डी. एच. एन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक जैसवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव विराट जैसवाल ने यूनियन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यूनियन के रीति – नीति एवं प्रमुख गतिविधियों की जानकारी साझा किया। कर्मचारियों के अधिकारों के प्रति जागरूक, सजग, कर्तव्यनिष्ठ, समर्पित भाव से कार्य करने की महत्ता पर प्रकाश डाला। तदोपरांत कार्यालय कैम्पस में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सादे समारोह में यूनियन के महासचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष राम नारायण गिरी, इकाई अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष निशांत नंदा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं साल श्रीफल से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव का सम्मानित किया। इस अवसर पर यूनियन के धर्मेन्द्र दाहट, वीरेंद्र सिंह, विशाल वाणी, राजमल वैरागी, अल्ताफ अंसारी, ओम प्रकाश जसोदिया, सावन पासी, रोहित कुमार, नीरज गुप्ता, अनिल कुमार, अजित कुशवाहा, रमन जेना, प्रदीप पांडेय, कमलेश सिंह, अश्वनी कुमार मौर्य, कमलेश पटेल, सी के शर्मा, दीपक चौरसिया एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं ने मार्गदर्शन का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)