Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन की बैठक संपन्न, नवंबर माह में होगा प्रादेशिक आंदोलन : दिग्विजय सिंह चौहान

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संगठन की बैठक संपन्न, नवंबर माह में होगा प्रादेशिक आंदोलन : दिग्विजय सिंह चौहान

आम सभा (संजय नेमा) भोपाल ।

पुरानी पेंशन बहाली संगठन की बैठक आज 18 अक्टूबर को भोपाल मे गुफा मंदिर के मानस हाल में संपन्न हुई । उक्त बैठक का शुभारंभ गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमादास त्यागी जी ने भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

बैठक के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, विशेष अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह वाघेल थे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दीपावली के पश्चात भोपाल में कोविड-19 नियम का पालन करते हुए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भोपाल में एक बड़ा प्रदर्शन किया जावेगा। साथ ही साथ संगठन का पुनर्गठन किया जावेगा एवं ब्लॉक, तहसील स्तर पर संगठन का विस्तार किया जावेगा।

बैठक में कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह गंभीरिया, महामंत्री बाल गोविंद द्विवेदी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती अरुणा साहू, प्रदेश ग्रुप प्रमुख धीरेंद्र सिंह सहित सभी जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)