Tuesday , February 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / कौमी एकता के भाव से झंकृत हुआ नरेला महाविद्यालय

कौमी एकता के भाव से झंकृत हुआ नरेला महाविद्यालय

आम सभा, भोपाल : शासकीय महाविद्यालय नरेला में कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय अखंडता हेतु शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके साथ समाज के कमजोर वर्ग की समस्याएं: कारण एवं निवारण विषय पर जीवंत परिचर्चा का आयोजन किया गया। डॉ उत्तम सिंह चौहान ने महिलाओं दलितों के प्रति पीढि़यो से चली आ रही मानसिकता को बदलने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ खातून ने संक्रमण काल से गुजर रहे अनुसूचित जनजाति समाज की समस्याओं एवं कारणों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ वीणा मिश्रा ने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज के कमजोर तबकों के प्रति सहअस्तित्व एवं सद्भाव लेकर आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

कुमारी रितु गर्ग ने पितृसत्तात्मक समाज के परंपरागत समाजीकरण को चुनौती देते हुए पुरुषों के रोने को उतना ही महत्वपूर्ण बताया जितना महिलाओं का स्क्रू ड्राइवर से काम करना। अभिराज शर्मा ने कमजोर वर्गों की उदासीनता और भ्रष्टाचार को उनकी वर्तमान दयनीय स्थिति हेतु जिम्मेदार बताया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक विश्वकर्मा एवं आशुतोष गौर ने किया। रा.से.यो. के स्वयंसेवकों का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)