
आम सभा, भोपाल : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय महाविद्यालय, नरेला, भोपाल में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने प्राध्यापकों के साथ योगासन किए। इस योग दिवस पर *रोज करो योग, रहो निरोग* पर महाविद्यालय में परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। प्रचार्य डॉ. वीणा मिश्रा द्वारा योग को अपनी जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प दिलाया गया। महाविधायलयीन विद्यार्थियों के एन.एस.एस. के एक दल ने लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
महाविद्यालय में कार्यक्रम का संचालन डॉ. संध्या खरे एवं डॉ. प्रीति झारिया द्वारा किया गया। परिचर्चा में प्रवीण कुमार कुशवाहा, आस्था सक्सेना, अनम जहां, आशुतोष गौर, अभिषेक विश्वकर्मा, विशाल कुशवाहा, शुभम यादव, करन लश्करी, दीपक रजक, अभिराज शर्मा, राहुल यादव, साहिल राठौर आदि ने भाग लिया। योग प्रक्रिया का संचालन श्री मनोजविघाने एवं मुक्तेश तिवारी द्वारा किया गया। समस्त कार्यक्रम एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तैयबा खातून के निर्देशन में हुआ पूर्ण हुआ।