आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री व तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की, जो संभवत: चुनाव के बाद के परिदृश्य में संभावित गठबंधनों पर चर्चा करने के संदर्भ में थी।
नायडू के शनिवार शाम को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों मायावती और अखिलेश यादव से मिलने की उम्मीद है।
पार्टी के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि नायडू दिल्ली से लखनऊ के लिए अपराह्न 2.45 बजे के आसपास रवाना होंगे और अपराह्न करीब 3.45 बजे लखनऊ में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उनके बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने की संभावना है।
बलिया और बांसगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस गठबन्धन उम्मीदवार के साथ
सूत्र ने कहा कि नायडू शाम करीब सात बजे एक विशेष विमान से आंध्र प्रदेश लौट जाएंगे।
टीडीपी प्रमुख ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की और उस पर सरकार समर्थक होने का आरोप लगाया और महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की भोपाल से उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
Dainik Aam Sabha