Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / चंदेरी / इंसानियत निभाई नगर निरीक्षक तिवारी ने

चंदेरी / इंसानियत निभाई नगर निरीक्षक तिवारी ने

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : इंदौर में पढ़ने वाले चंदेरी के छात्र विजय साहू इस वैश्विक महामारी के कारण अपने घर चंदेरी वापस नहीं आ पाया था। इंदौर में ही लाक डाउन में फंसे हुए हैं, जिनका कल सब राशन, ओर सिलेंडर खत्म हो गया था बहुत परेशान हो रहा था।

ऐसी परिस्थिति में चंदेरी में उनके पिता पुरुषोत्तम साहू संवाददाता से मिले और उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराया। संवाददाता ने जिले के अधिकारियों और पत्रकार ग्रुप में यह समस्या का निदान हेतु निवेदन किया। चंदेरी थाने के नगर निरीक्षक संजीव तिवारी ने जैसे ही यह खबर पढ़ी तत्काल संवाददाता को काल कर समस्या का निराकरण करने का सार्थक प्रयास करने का आश्वासन दिया और इंदौर थाने में पदस्थ अपने साथी नगर निरीक्षक राजीव त्रिपाठी से सम्पर्क किया।

नगर निरीक्षक इंदौर त्रिपाठी ने पूरी मदद करने का आश्वासन चंदेरी नगर निरीक्षक संजीव तिवारी को दिया और छात्र विजय साहू से बात करके उसे आज़ सिलेंडर आदि की व्यवस्था नगर निरीक्षक इंदौर राजीव त्रिपाठी द्वारा करा दी गई और आगे भी उसकी परेशानी होने पर मदद का भरोसा दिया।

चंदेरी नगर निरीक्षक का आभार व्यक्त किया

संकट की इस घड़ी में छात्र विजय साहू के पिता पुरुषोत्तम साहू ने श्री तिवारी जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया ओर कहा संकट की ऐसी स्थिति में भी इंसानियत, मानवता ही काम आती है जिसकी मिसाल चंदेरी नगर निरीक्षक ने पेश की है।

नगर निरीक्षक संजीव तिवारी का कहना था

मेरे ग्रुप के नगर निरीक्षक राजीव त्रिपाठी इंदौर थाने में ही पदस्थ थे। मैंने जब संवाददाता की पोस्ट अपने मोबाइल पर देखी तो इंदौर नगर निरीक्षक राजीव त्रिपाठी से संपर्क साधा और तत्काल छात्र विजय साहू को सिलेंडर आदि की व्यवस्था नगर निरीक्षक राजीव त्रिपाठी ने की।

अलग अनुभव रहता है ऐसे बच्चों की सेवा करने का एक आत्म संतुष्टि मिलती है।
संबाददाता विशाल सोनी, चंदेरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)